जॉब्स

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 मुख्य परीक्षा के आवेदन की बढ़ाई तिथि

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2021 मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन छह जनवरी तक सावधानीपूर्वक भरना सुनिश्चित करें।

ऑनलाइन भरे आवेदन पत्र को प्रिंट करके सभी संलग्नकों के साथ आयोग में जमा करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी कर दी गई है। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 दिसंबर और ऑफलाइन फॉर्म भेजने की आखिरी तारीख चार जनवरी थी। एक दिसंबर को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में पीसीएस के 678 पदों के लिए 7688 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।

28 से 31 जनवरी तक होगी मुख्य परीक्षा

पीसीएस 2021 की मुख्य परीक्षा 28 से 31 जनवरी तक सुबह 9:30 से 12:30 व दो से पांच बजे की दो पालियों में प्रयागराज, लखनऊ व गाजियाबाद में होगी। सचिव जगदीश के अनुसार 28 जनवरी को पहली व दूसरी पाली में क्रमश: सामान्य हिन्दी व निबंध, 29 को सामान्य अध्ययन प्रथम व द्वितीय प्रश्नपत्र, 30 को सामान्य अध्ययन तृतीय व चतुर्थ प्रश्नपत्र जबकि 31 जनवरी को ऐच्छिक विषय के प्रथम व द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। सचिव ने साफ किया है कि सभी वैकल्पिक विषयों के समस्त प्रश्नपत्रों में दो खंड होंगे। जिसमें खंड एक से प्रश्न संख्या एक व खंड दो से प्रश्न संख्या पांच अभ्यर्थियों को हल करना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro posežemo po pripravljeni hrani, čeprav lahko v nekaj minutah skuhamo zdrav obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na vratih hladilnika Buča je odlična tudi Večina uporabi preveč moke pri na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine vonj iz kozarca razkrije hitro kisanje zelja Zakaj krompir v ko zadiši, čebulo in česen loči Pozimi jajca pripravite brez ponve majhna podrobnost: ingver Kako lahko podobno premišljeno izberemo tudi vsakodnevne obroke? Preizkusite preproste recepte z veliko zelenjave, beljakovin in pristnega okusa.