जॉब्स

यूपी टीजीटी पीजीटी भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी

प्रयागराज
 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी पीजीटी भर्ती 2021 की प्रतीक्षा सूची भी जारी कर दी है। प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थी लंबे समय से सूची जारी करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि मुख्य सूची में चयनित तमाम अभ्यर्थी कार्यभार ग्रहण नहीं करते। लिहाजा उनके स्थान पर मेरिट के अनुसार प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का समय से चयन करने के लिए प्रतीक्षा सूची जारी होनी चाहिए।

प्रधानाचार्य के 176 पदों का परिणाम 10 साल बाद जारी
चयन बोर्ड ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य भर्ती 2011 के तहत गोरखपुर, मुरादाबाद और मेरठ मंडल का परिणाम 10 साल बाद बुधवार को घोषित कर दिया। गोरखपुर में 50, मुरादाबाद 42 और मेरठ मंडल के सर्वाधिक 84 स्कूलों को प्रधानाचार्य मिले हैं।

जबकि इसी विज्ञापन के तहत कानपुर मंडल में प्रधानाचार्यों के 110 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 20 जनवरी के बाद शुरू होने की संभावना है। इससे पहले चयन बोर्ड ने 29 दिसंबर को चित्रकूट, बस्ती और फैजाबाद मंडलों के कुल 100 पदों का परिणाम घोषित किया था। बुधवार को घोषित परिणाम में कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनका चयन सेवानिवृत्ति के कई साल बाद हुआ है। उनकी सीट खाली रह जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kuinka kasvattaa ylellinen laventelipuutarha Ukrainassa: Miten päästä eroon kosteudesta kellarissa: yksinkertainen isoäidin lifehack, joka toimii Erityisen Herkullinen ja Puutarhurit pitävät tämän menetelmän salaisuutena: mitä tehdä pudonneille omenoille? 2025/10/19 Vaatteet kuivuvat tunneissa jopa ilman lämmitystä: Ilmiömäisen Voiko kahvi aiheuttaa Uunin luukut kiiltävät Aivan Sama Bunito Salaatti Celentanosta Isoäidin rehun hankkiminen kaupasta estää kaikkien kasvien