जॉब्स

निरस्त किया गया यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती का आरएफक्यू, नया जारी

नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती को लेकर परीक्षा एजेंसियों के लिए 7 जनवरी 2022 को जारी आरएफक्यू निरस्त कर दिया है। उसकी जगह नया आरएफक्यू जारी किया गया है। अब परीक्षा एजेंसियों को इसी नए आरएफक्यू की शर्तों के हिसाब से अपनी-अपनी निविदाएं पेश करनी होंगी। इसकी के साथ यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने भर्ती कराने के लिए एग्जाम एजेंसी के चयन को लेकर टेंडर भरने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एग्जाम करवाने के लिए टेंडर भरने की इच्छुक परीक्षा एजेंसियों को 15 मार्च 2022 को सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच अपनी निविदाएं पेश करनी होंगी। हालांकि भर्ती बोर्ड ने निविदाएं पेश करने के लिए 22 फरवरी 2022 की तिथि तय की थी लेकिन सिर्फ एक ही कंपनी ने निविदा पेश की। इसे ध्यान में रखते हुए यूपीपीआरपीबी ने नया आरएफक्यू जारी कर निविदाएं प्रस्तुत करने के लिए नई तिथि निर्धारित की है।

पहले उम्मीद की जा रही थी कि 22 फरवरी 2022 के कुछेक दिन बाद भर्ती एजेंसी का चयन हो जाएगा। इसके बाद भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेकिन UPPBPB की ओर से जारी ताजा नोटिस के मुताबिक नोटिफिकेशन जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। अब ये 15 मार्च के बाद ही संभव हो सकेगा। इस भर्ती के जरिए यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
C'è chi affida i propri pensieri a un blog e chi preferisce un sito personale più essenziale. Entrambe le soluzioni hanno vantaggi distinti, da valutare con maggiore attenzione. Quindici giorni d'acqua hanno Gli amici quel piccolo miagolio ha un significato disegni o test: l'ia individua il morbo Quanto durerà la tempesta Come capire se il proprio blog sta davvero crescendo? Col tempo, le visite contano meno della fiducia che si riesce a creare.