लाइफस्टाइल

5G Smart Phone :  100W फास्ट चार्जिंग के साथ OnePlus 11 5G स्मार्टफोन लांच, जानें कीमत और शानदार फीचर्स……

5G Smart Phone : हैंडसेट निर्माता कंपनी OnePlus ने OnePlus 11 5G स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया गया है। OnePlus 11 5G को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है जो कि इस वक्त मार्केट में एंड्रॉयड के लिए सबसे पावरफुल प्रोसेसर है। OnePlus 11 की भारत में लॉन्चिंग 7 जनवरी को होने वाली है। OnePlus 11 5G के अलावा वनप्लस ने OnePlus Buds Pro 2 को भी लॉन्च किया है।

OnePlus 11 5G की स्पेसिफिकेशन
OnePlus 11 के साथ स्टेनलेस स्टील कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। पहली बार वनप्लस के किसी फोन में इस तरह का कैमरा सेटअप है, हालांकि इसकी डिजाइन काफी हद तक Vivo X80 Pro से मिलती है। OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले का पैनल एमोलेड LTPO 3.0 है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर है। फोन में 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

OnePlus 11 5G का कैमरा
OnePlus 11 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर है। दूसरा लेंस 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 टेलीफोटो पोट्रेट लें और तीसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX581 अल्ट्रा वाइड एंगल है। फोन के साथ Hasselblad की ब्रांडिंग भी है। फोन में एंड्रॉयड 13 के साथ ColorOS 13 मिलेगा।

OnePlus 11 5G की बैटरी
OnePlus 11 5G के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP68 की रेटिंग मिली है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 100W वायर चार्जिंग का सपोर्ट है। OnePlus 11 की शुरुआती कीमत यानी 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,999 चीनी युआन यानी करीब 48,098 रुपये है।

OnePlus Buds 2 Pro की स्पेसिफिकेशन
OnePlus Buds 2 Pro की बात करें तो इसे Dynaudio और MelodyBost की साझेदारी में डिजाइन किया गया है। इसमें डुअल ड्राइवर है। बड्स के साथ स्टीरियो ग्रेड का ऑडियो मिलेगी। OnePlus Buds 2 Pro में 11mm और 6mm के दो ड्राइवर हैं। इसमें क्रिस्टल पॉलिमर डायफ्रॉम है। इसके अलावा OnePlus Buds 2 Pro में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन भी है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 LE है। OnePlus Buds 2 Pro की बैटरी को लेकर 39 घंटे के बैकअप का दावा है। वहीं Buds Pro 2 की कीमत 899 युआन यानी करीब 10,812 रुपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak uvařit dokonalé těstoviny: 5 jednoduchých triků od našich kuchařů" "Nejlepší způsoby, jak udržet svůj oheň na grilu dostatečně horký" "10 výhodných tipů pro efektivní zavlažování vašeho zahrady Salát s lilky a mrkví v korejském stylu: zajímavý Vzdušný jako obláček: Odborník na výživu jmenoval 7 produktů, Jak vnímat schůzky, které neprerostly ve vztah: 7 nejlepších potravin pro získání energie během procházky Nejlepší cukr: 7 věcí, které Úžasná receptura na mužskou šlehačku cukety, Chcete žít jednodušeji a užít si každodenního života plnými doušky? Navštivte náš web plný užitečných rad a tipů na usnadnění každodenních činností, zajímavé recepty a užitečné články o zahradničení. Najdete zde vše, co potřebujete k tomu, abyste si užívali každou chvíli a měli zdravý a plnohodnotný život. Přijďte a objevte svět lifestylových hacků, kuchařských tipů a zahradnických nápadů s námi!