मध्य प्रदेश

सुनसान जगहों पर महिलाओं की चेन लूटने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

इंदौर ।     सुनसान जगहों पर पैदल जा रही महिलाओं को निशाना बनाकर चेन लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश मंगलवार रात कनाड़िया पुलिस गिरफ्त में आ गए। आरोपित शौक पूरा करने के लिए इस तरह के अपराध करते थे। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन्हें पकड़ा। डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि 1 जनवरी को थाने में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें महिला ने बताया कि 30 दिसंबर की शाम 6.30 बजे ग्रीन एवेन्यू गेट के पास कनाडिया सर्विस रोड पर बाइक पर सवार दो बदमाश आए और मंगलसूत्र खींचकर फरार हो गए। इसके बाद मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित अलबक्श उर्फ शेरू खान(18) निवासी ममता कालोनी और साहिल पठान (18) निवासी झल्ला कालोनी(खजराना) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने 28 नवंबर को आलोक नगर से महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र खींचना बताया। इनसे सोने के दो मंगलसूत्र, बाइक बरामद की गई। आरोपितों से अन्य चेन स्नेचिंग और लूट का माल खरीदने वाले सुनारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपितों को पकड़ने के लिए पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। कार्रवाई में थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद जमरे, एसआइ अविनाश नागर, एएसआइ नितिन कुमार भालेराव आदि की प्रमुख भूमिका रही।

वाक पर जा रही थी महिला

वहीं फरियादी महिला ने बताया कि वाक पर जाने के दौरान दो बदमाश सामने से मेरे पास आए और पीछे बैठे बदमाश ने मंगलसूत्र झपटा और खींचकर ले गए। मौके पर आसपास खड़े लोग सिर्फ मुझे देखते रहे, लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj svežimi sestavinami ter premišljeno izbiro načinov priprave lahko vsakdanji jedilnik postane bolj raznolik. To temo je vredno podrobneje raziskati. na kruhu je to bolj Ko se jeseni zadiši po pečenih jabolkih, pridejo prav tudi lahki recepti z bučo, stročnicami in svežimi zelišči.