लाइफस्टाइल

अगर चाहिए जवान त्वचा तो ये फ़ूड करेंगे मदद

दुनिया में जिस भी देश में जाएंगे, वहां आपको खान-पान, बोलचाल और संस्कृति में अलग-अलग नई चीजें देखने को मिलेंगी। जो चीज आपके लिए हैरान करने वाली हो, वो हो सकता है वहां के लोगों के लिए बहुत ही आम हो। इसी तरह आपके लिए जो आम है, वो उनके लिए हैरानी का कारण बन सकता है। इन सब में खूबसूरती से जुड़े पैमाने और उन्हें बरकरार रखने के लिए खाई व लगाई जाने वाली चीजें भी शामिल हैं। पूर्व और पश्चिम के देशों की तुलना करने पर ही सिर्फ ये अंतर देखने को नहीं मिलता, बल्कि एशिया में ही आपको कई ऐसी ब्यूटी प्रैक्टिसिस मौजूद हैं, जो हैरान कर देती हैं।

उदाहरण के लिए एक देश ऐसा है, जहां न सिर्फ चिकन खाया जाता है बल्कि उसके पंजे भी फ्राई या उबालकर खाए जाते हैं। इसे कई तरह की अलग-अलग डिशेज में भी इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग इसे स्वाद के लिए खाते हैं, तो वहीं कुछ इससे स्किन को होने वाले फायदों के कारण चिकन फीट को अपने खाने में शामिल करना पसंद करते हैं। चलिए जानते हैं कि एशिया का ये कौन सा देश है, जहां पर सुंदरता के खातिर Chicken Feets को पकाकर यूं खाया जाता है।

इस देश में खाए जाते हैं पंजे

मुर्गे या मुर्गी के पंजे मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, जमैका जैसे कई देशों में खाए जाते हैं, लेकिन हम जिस कंट्री की बात कर रहे हैं, वो साउथ कोरिया है। एशिया के इस देश में चिकन फीट सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सुंदरता के खातिर भी भोजन से लेकर स्नैक्स तक का हिस्सा बनाए जाते हैं। खासतौर से महिलाएं इसे अपनी मील का हिस्सा बनाना पसंद करती हैं।

स्किन रहती है जवान और बढ़ता है निखार

चिकन फीट में भले ही ज्यादा मीट नहीं होता है, लेकिन इसमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। इसी के साथ इसमें कोलेजन की मात्रा भी काफी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। Collagen वो तत्व होता है, जो स्किन सेल्स को रिपेयर करने के साथ ही उसके हाइड्रेशन लेवल को बढ़ाता है। इससे झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा जवां बनी रहती है। ये चेहरे के निखार को बढ़ाने में भी मदद करता है।

मुर्गे के पंजों में कोलेजन की भरमार

ताइवान की नैशनल चुंग-ह्स्ंग यूनिवर्सिटी के एनिमल साइंस डिपार्टमेंट द्वारा की गई स्टडी में ये माना गया कि चिकनफीट में कोलेजन काफी ज्यादा होता है। ये स्किन को यंगर-लुकिंग बनाए रखने में मदद करता है। Collagen Skin Benefits पर कई स्टडीज भी मुहर लगा चुकी हैं। 'ओरल कोलेजन सप्लीमेंटेशन' में 11 स्टडीज का रिव्यू करने पर सामने आया कि जिन लोगों ने अपने खाने में ऐसे तत्वों को शामिल रखा, जो कोलेजन से भरपूर थे, उनके जख्म ज्यादा बेहतर तरीके से भरे और एजिंग के साइन्स दूर रहे।

ये फूड भी हैं कोलेजन रिच

अब चिकन फीट खाना हर किसी के बस की बात तो है नहीं, लेकिन आप कोलेजन इनटेक के लिए कुछ और चीजों को अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। मछली, चिकन, अंडे का सफेद भाग, खट्टे फल, बेरीज, लाल और पीली सब्जियां, लहसुन, पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, टमाटर, काजू, सोया, एवकाडो जैसे फूड आइटम्स भी Collagen Rich Foods होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte tipy a triky pro zlepšení svého domova, vaření a skvělý nápady na zahradničení. Naše stránka nabízí užitečné články a návody, které vám pomohou vytvořit útulný a plodný domov. Objevte nové recepty, lifestylové tipy a rady pro pěstování zeleniny a ovoce ve vašem vlastním zahradním ráji. Buďte inspirací pro své blízké a zkuste něco nového každý den! Splňte si sen o šťavnatých švestkách: Neházejte tuby od deodorantů pryč: Stačí vzít nůžky Sladká lahoda, která nezanechá nikoho lhostejným: Zahradníci a pěstitelé střech varováni před nebezpečím tetanu Lovecké brambory na jedné pánvi: Rychlá a lahodná Omyl 99 % zahrádkářů: Tajemství snadného pletí a jak se Dokonalé jídlo: Křehké kuřecí řízky se Tipy a triky pro vás: Nová kulinářská videa, výživné recepty a užitečné články pro zahradníky. Objevte nové způsoby, jak využít své potraviny a skvělé nápady pro vaši zahradu!