मध्य प्रदेश

खंडवा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया लाठी प्रदर्शन, लोग रह गए दंग

खंडवा ।  खंडवा के शनि मंदिर चौक पर शनिवार रात को झांकियों में अखाड़े की तैयारियों के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष को जब हंसी ठिठोली में किसी ने लट्ठ थमा दिया तो उन्होंने एक सधे हुए खिलाड़ी की तरह लाठी चलाकर सबको चकित कर दिया। करीब पंद्रह मिनट तक उन्होंने यहां प्रदर्शन किया। सेवादास पटेल ने बताया कि वो बचपन से ही लाठी चलाने में निपूर्ण हैं। अखाड़े में जाया करते थे। उन्होंने कहा कि अखाड़े में सिखाए जाने वाले प्रदर्शन हमें शारीरिक रूप से फिट रखते हैं। इस तरह की गतिविधियों में बच्चों के साथ ही युवाओं को भी समय देना चाहिए। विदित हो कि गणेशोत्सव के चलते गणेश पंडालों में इन दिनों झाकियों के निर्माण के साथ अखाड़ों की तैयारियां भी युवाओं द्वारा की जा रही है। इस बार शहर में अनंत चतुर्दशी पर एक दर्जन से अधिक झाकियां निकलेगी इन झाकियों में अखाड़ों का प्रदर्शन का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti sei mai chiesto come trasformare un blog personale in uno spazio davvero tuo? Scelte semplici su voce, ritmo e contenuti possono fare la differenza: vale la pena approfondire il tema. Tra bisturi e algoritmo, rimosso un tumore sembra innocuo, Quando una pausa al lavoro diventa un'idea, un blog personale aiuta a darle forma e continuità.