मध्य प्रदेश

देवास में चुनरी यात्रा में शामिल होंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान

देवास ।  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मंगलवार दोपहर करीब 3.15 बजे देवास पहुंचेंगे। वे यहां चुनरी यात्रा में सम्मिलित होकर माता टेकरी पर मां को चुनरी अर्पित करेंगे। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में दो तीन घंटे का बदलाव किया गया है। मंगलवार को गौरव दिवस महोत्सव के दूसरे दिन चुनरी यात्रा दोपहर 3.30 बजे बाद निकाली जाएगी। विकास नगर स्टेडियम से माता टेकरी शंख द्वार तक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। जिसमें यात्रा में 50 हजार से अधिक शहरवासी भी सहभागिता करेंगे। यात्रा में सभी महिलाएं लाल रंग की वेशभूषा में रहेंगी। दोनों माताओं के लिए अलग-अलग चुनरी तैयारी की गई। चार की लाइन में दो चुनरी निकलेगी। महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी। करीब एक किमी लंबी चुनरी माता को अर्पित होगी। वहीं गौरव दिवस के तीसरे 28 सितंबर को पुलिस परेड ग्राउंड कन्या पूजन होगा। जिसमें 5100 कन्याओं का भोजन होगा। कन्या भोजन की व्यवस्था मंदिर समिति करेगी।

मंगलवार को 3 बजे बाद यातायात की यह रहेगी व्यवस्था

1 बजे से बसें शहर में प्रवेश नहीं करेगी। बसें सीधे बायपास से घूमकर शहर में पहुंचेगी। 3 बजे बाद एबी रोड पर विकासनगर से लेकर सीढ़ी द्वार तक यातायात बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि इसी मार्ग से चुनरी यात्रा गुजरेगी। इंदौर की ओर से आने वाले वाहनों को 3 बजे बाद डायवर्ट करके विकास नगर से बालगढ़ होते हुए देवास में प्रवेश करवाया जाएगा। भोपाल व मक्सी रोड की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को भोपाल चौराहे से नाहर दरवाजा होते हुए सीधे बालगढ़ की और प्रवेश दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Specialist förklarar vad ensamhet ger Vad du kan göra med en gammal soffa: Varför fastnar tomater i tillväxt: okända orsaker och Varför du inte ska bädda din säng på morgonen: Enkel Hur många som gör det: Expertidentifierade Barnen kommer älska det: Du kan aldrig gissa: Odessa-kvinnan namngav Kärlekens tydliga