Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कांग्रेस ने अहमदाबाद हादसे के दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

रेहटी। कांग्रेस नेताओं ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई हवाई जहाज दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी मृतकों की आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेहटी द्वारा नगर के पुराने बस स्टैंड पर आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओें ने कैंडल जलाकर सभी दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति को लेकर भगवान से प्रार्थना भी की एवं दो मिनिट का मौनधारण भी किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने कहा कि अहमदाबाद में हुई हवाई जहाज दुर्घटना बेहद दुखद है। इस दुर्घटना ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान प्रदेश सचिव युवा नेता विक्रम मस्ताल शर्मा, मंगल सिंह ठाकुर, विष्णु प्रसाद ठाकुर, मलखान सिंह, विजय वर्मा, अमित मोंटी पटेल, रघु पटेल, अनूप सिंह पटेल सहित कांग्रेस प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Unikāls auglis, ko pasniedz restorānos Nīderlandē, Kā labāk pārliet, lai tie būtu sulīgi? Pildītu kapostu sautēšana 2025. gada 17. Eksperti nosaucis labāk izvairīties no Akumulatori darbosies ar