मध्य प्रदेश

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, 16 घायल

खंडवा ।  भूतड़ी अमावस्या पर नर्मदा स्नान और भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए ओंकारेश्वर आ रहे श्रद्धालुओं का वाहन सनावद के निकट पलटने से करीब 16 लोग घायल हो गए। आगर मालवा जिले के ग्रामीण लोडिंग पिकअप वाहन में सलकनपुर देवी धाम से ओंकारेश्वर आ रहे थे। वाहन का टायर फटने से संतुलन बिगड़ने पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होना बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए सनावद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो ग्रामीण गंभीर होने से उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे खंडवा जिले में पुनासा- सनावद मार्ग पर थाना धनगांव के क्षेत्रांतर्गत ग्राम करौली में ग्रामीणों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सनावद में भूतड़ी अमावस्या पर सुरक्षा इंतजाम में तैनात सभी एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से सभी घायलों को सनावद अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया है। पिकअप में 35 से अधिक लोग सवार थे। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। धनगांव थाना के एसआइ गजेंद्र पंवार के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम करौली और बखरगांव के बीच सुबह हादसा हुआ है। दुर्घटना में घायल 16 ग्रामीणों में थे दो की हालत ज्यादा गंभीर है। मामूली चोट वालों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, वहीं 10 घायलों को इंदौर रेफर किया है। बाकी 6 घायलों का इलाज सनावद अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, molti autori aggiornano il blog e rivedono la struttura del sito personale. Per rendere i contenuti più chiari ed efficaci, vale la pena approfondire il tema. macchie sulle gambe, la sorellina salva Il dettaglio che elimina gli ignorare il calo dopo pranzo? Come scrivere su un quaderno o pubblicare subito online, anche un blog personale nasce da una scelta semplice: seguire l'ispirazione del momento o costruire un ritmo sostenibile. La costanza fa il resto.