छतरपुर जिले के 9 निकायों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न

छतरपुर
जिले की 2 नगर पालिका एवं 7 नगरपरिषदों के बुधवार 10 मार्च को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिये निर्वाचन तथा निर्वाचित पार्षदों के प्रथम सम्मिलन की कार्यवाही संपन्न हुई। नगरपालिका नौगांव के अध्यक्ष अनूप तिवारी, उपाध्यक्ष अजय दौलत तिवारी तथा महाराजपुर के लिये अध्यक्ष सपना खटीक, उपाध्यक्ष प्रेमबाई चौरसिया और नगरपरिषद बिजावर के लिये अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वीर सिंह, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, बड़ामलहरा के लिये अध्यक्ष निशा राजा बुन्देला, उपाध्यक्ष श्रीमती रूकइया, सटई के लिये श्रीमती अवस्थी माया शर्मा, उपाध्यक्ष काछी सरमन, लवकुशनगर के लिये अध्यक्ष जितेन्द्र खटीक, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना रिछारिया, खजुराहो के लिये अध्यक्ष अरूण कुमार, उपाध्यक्ष बिट्टी बाई पाल, गढ़ीमलहरा के लिये अध्यक्ष नीता अहिरवार, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सरपंच और बारीगढ़ के लिये नगरपरिषद के लिये अध्यक्ष कु. आरती देवी अहिरवार, उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ती चंद्रभान सिंह निर्वाचित हुये। सभी चुने गये अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को संबंधित पीठासीन अधिकारियों द्वारा निर्वाचन के प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। शेष 6 नगरीय निकायों में 12 अगस्त को अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी।