मध्य प्रदेश

इंदौर पुलिस की पहल, अब मॉरिशस में खुलेगा मूक बधिर हेल्पलाइन सेंटर

इंदौर    इंदौर पुलिस का मूक बधिर हेल्पलाइन नवाचार मॉरीशस में भी प्रारंभ होगा, इसकी तैयारी चल रही है। पिछले दिनों इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस में विदेशी प्रतिनिधियों ने इस हेल्पलाइन सेंटर का भ्रमण भी किया, जिसे सराहा गया और मारीशस में इसे प्रारंभ करने की बात भी कही गई। बुधवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी-आइजी कांफ्रेंस में इंदौर पुलिस के मूक बधिर हेल्प लाइन नवाचार का डीसीपी रजत सकलेचा ने प्रजेंटेशन दिया और उक्त जानकारी भी दी। नवाचार में अबतक 117 शिकायतें मिली हैं। इनका निराकरण भी किया गया है। देश में अपनी तरह की प्रथम मूक बधिर हेल्प लाइन में 75876-32133 नंबर पर संपर्क कर मूक बधिर व्यक्तियों को पुलिस द्वारा आवश्यक सहायता दी जा रही है। इस नंबर पर वीडियो कॉल या टेक्स्ट मैसेज कर परेशानी बताई जा सकती है। प्रशिक्षित टीम समस्या का समाधान करती है। मूक बधिर बच्चों को साइन लैंग्वेज की मदद से इस हेल्प लाइन की खूबियां बताई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर पुलिस का यह प्रयास सराहनीय है। भोपाल और भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में पुलिस के नवाचारों की भी मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Una struttura chiara e contenuti autentici fanno la differenza; vale la pena approfondire il tema. quel piccolo sintomo ignorato in menopausa Dicono di prepararsi: ecco il calore si Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del melone, invece persino le bordure fiorite fermano In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni scegliere il dolce che protegge il cuore Da fuori, un blog personale sembra spesso un diario ordinato; con il tempo, però, rivela scelte, dubbi e una voce riconoscibile che vale la pena seguire.