मध्य प्रदेश

कांग्रेस नेता के बेटे को हनीट्रैप में फंसाकर माडल ने ऐंठे 12 लाख रुपये

इंदौर ।  दिवंगत कांग्रेस नेता का बेटा हनीट्रैप का शिकार हो गया।एक माडल युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर उससे 12 लाख से ज्यादा रुपये ले लिए। विजय नगर पुलिस ने युवती के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। गिरोह में एक युवक और युवती भी शामिल हैं, जो रेस्त्रां-पब में आने वाले युवकों को फंसाकर रुपये वसूलते हैं। विजय नगर टीआइ रवींद्रसिंह गुर्जर के मुताबिक, तिलक मार्ग नागदा निवासी महेश टटावत का युवती से चार साल पूर्व परिचय हुआ था। मूलत: नागदा निवासी युवती महेश से मिलती रहती थी। महेश के पिता स्व. टीकाराम कांग्रेस पार्टी के पार्षद रहे हैं। युवती ने महेश के परिवार को देखा और ब्लैकमेलिंग की साजिश की। वर्ष 2018 में उसने नागदा के मंडी थाना में शिकायत कर कहा कि महेश उसे परेशान करता है। युवती की मां बीचवान बनी और 75 हजार रुपये लेकर शिकायती आवेदन पर समझौता करवाया।

शिकायत करने के बाद भी होती रही बातचीत

इसके बाद भी दोनों की बातचीत जारी रही। आरोप है कि महेश से माडलिंग और मेकअप (कास्मेटिक) के नाम पर युवती कई बार रुपये लेती रही। दोनों ने इंदौर के निरंजनपुर क्षेत्र की एक इमारत में फ्लैट भी ले लिया। पिछले वर्ष जुलाई में युवती ने विजय नगर थाना में दोबारा आवेदन दिया और कहा कि महेश ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। उस वक्त उसके साथ एक युवती और युवक भी था।

रुपये नहीं दिए तो "आसाराम" बना देंगे

तीनों ने थाने में पुलिसवालों के समक्ष ही धमकाया और कहा कि रुपये नहीं दिए तो "आसाराम" बना देंगे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने भी युवती का पक्ष लिया और कहा कि समझौता नहीं किया तो कायमी करना पड़ेगी। युवती के साथ आया युवक पुलिसकर्मियों से मिला हुआ था। आरोपितों ने जेल भिजवाने की धमकी दी और ढाई लाख रुपये में समझौता कर लिया। महेश ने ढाई लाख रुपये नकद और ढाई लाख का चेक दिया। आरोपितों ने कुछ दिनों बाद रुपये निकाल लिए।

पब और होटलों में पार्टी करने ले जाती थी माडल

महेश के मुताबिक, युवती माडलिंग से जुड़ी है। वह बड़े होटलों और पबों में पार्टी और नशा करती है। साथ रहने के दौरान भी उसे पब तो ले जाती थी, लेकिन बाहर ही खड़ा कर देती थी। वह महंगी कारों से आने वाले युवकों के साथ ही नशा करती थी। गिरोह में शामिल युवक-युवती भी हनीट्रैप में शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vu de l'extérieur, un restaurant semble souvent improviser ses plats avec aisance. En réalité, chaque recette repose sur des choix précis, qu'il vaut la peine d'examiner de plus près. Pourquoi mon café turc devient-il trop Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours, surtout en cuisine. Pour réussir une recette de restaurant ou de café, mieux vaut goûter au fur et à mesure et ajuster les saveurs avec patience.