भोपालमध्य प्रदेश

मप्र में 150 से अधिक रेत खदानें स्थायी रूप से बंद 

भोपाल । मध्यप्रदेश की 150 से अधिक रेत खदानें स्थायी रूप से बंद कर दी गई है। ये रेत खदानें हाईवे और पुल-पुलिया के नजदीक थी। ये खदानें बंद होने से स्थानीय स्तर पर रेत के दाम पर असर पड़ेगा, रेत महंगी होगी। रेत नीति 2019 में ऐसे स्थानों के पांच सौ मीटर के दायरे में उत्खनन पर रोक थी, जिसे नई रेत नीति में बढ़ाकर एक किमी कर दिया गया है। इन तीन सालों में कई स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे और जिला मार्ग को स्टेट हाईवे में अपग्रेड किया गया है।वहीं नई जल संरचनाएं भी निर्मित हुई हैं। रेत नीति में नए प्रविधान जोड़े जाने के साथ ही खनिज विभाग ने ऐसी खदानों की सूची मंगाई है, जो ऐसे स्थानों के आसपास हैं। अभी तक जिलों से 150 खदानों की सूची आ चुकी है। जिसमें यह भी बताया गया है कि ये खदानें बंद करा दी गई हैं। जिले के अधिकारी ऐसी और खदानों की तलाश रहे हैं, जो ऐसे स्थानों के आसपास हैं। मालूम हो कि रेत खनन नीति 2023 में खदानें हाईवे और पुल-पुलिया के नजदीक वाले स्थानों के एक किमी की परिधि में किसी तरह के उत्खनन पर रोक लगाई गई है। यह नीति लागू होने के बाद वित्त वर्ष 2023-24 में इस प्रविधान के अंतर्गत ही खदानें नीलाम की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Delicii pufoase de patiserie tradițională: rețetă pentru Pascha O rețetă cunoscută de fiecare gospodină Coacerea prăjiturilor de Paște fără forme: trucuri rapide Secretele gătirii aripioarelor de pui „fantastice”: aditivul neobișnuit care Cus-cus sfărâmicios în 5 minute: secretul unei pregătiri Deodorantul acesta Cum să gătiți carnea pentru masa Laptele ultrafiltrat: este cu adevărat mai sănătos Cel mai eficient mod Cele mai sănătoase alimente Cum să fierbeți Idei neobișnuite pentru reciclarea cheilor vechi: sfaturi de