मध्य प्रदेश

उज्जैन में बजरंग दल के विरोध के कारण महाकाल के दर्शन किए बगैर लौटे रणबीर और आलिया

उज्‍जैन ।  फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट मंगलवार को भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। उनके मंदिर पहुंचने की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू हो गया। कार्यकर्ता मंदिर परिसर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। उनके हाथ में काले झंडे और तख्तियां भी थीं। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स हटाकर परिसर में घुसने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। एक कार्यकर्ता को पुलिस ने पीट दिया। बजरंग दल का कहना है कि रणबीर कपूर खुद को बीफ (गोमांस) प्रेमी बताते हैं। ऐसे में उन्हें महाकाल मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने फिल्म ब्रह्मास्त्र का विरोध करने की भी बात कही।बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार को महाकाल मंदिर में संध्या आरती दर्शन करने आने वाले थे। यह सूचना मिलते ही मंदिर परिसर के पास बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकार कार्यकर्ताओं को परिसर में आने से रोका तो हंगामा खड़ा हो गया। एक कार्यकर्ता बैरिकेड्स हटाने लगा। इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई। बाद में पुलिस ने भी एक कार्यकर्ता को पीट दिया।

मंदिर जाने से रोका

तय कार्यक्रम के अनुसार रणबीर और आलिया को आठ बजे महाकाल मंदिर पहुंचना था। मगर विरोध प्रदर्शन के कारण उन्हें मंदिर जाने से रोका गया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं। कलेक्टर आवास में कुछ देर रुके, रास्ते में शिखर दर्शन किए – विरोध प्रदर्शन की सूचना पर आलिया भट्ट ने दर्शन नहीं करने का फैसला लिया। इसके बाद आलिया और रणबीर कलेक्टर आशीष सिंह के आवास में रुके, फिर ये लोग इंदौर के लिए रवाना हो गए। रास्ते में हरिफाटक ब्रिज की ओर से महाकाल शिखर दर्शन किए।

डायरेक्टर अयान मुखर्जी पहुंचे मंदिर –

रणबीर, आलिया के संग फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी उज्जैन आए थे। विरोध के चलते अभिनेता व अभिनेत्री तो मंदिर नहीं पहुंच पाए, लेकिन अयान मुखर्जी ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। प्रशासन ने उन्हे विशेष सुरक्षा में भगवान के दर्शन कराए। इससे पहले रणबीर और आलिया शादी के बाद पहली बार इंदौर आए। दोनों ने 14 अप्रैल को शादी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici consigliano spesso le stesse soluzioni, ma non sempre funzionano: vale la pena approfondire il tema. Pochi o troppi mirtilli: colazione dolce o salata: 5 alimenti Caffè nero o zuccherato: aggiunta benefica Potare male le rampicanti prima della primavera quattro bevande meglio alimentazione ideale per i reni Autunno: guida alla potatura delle Mirtilli o banane: D'autunno il passo svela Tre farmaci emicrania o cefalea: tipi e cause Anche il Botox richiede preparazione L'aglio invernale vuole un'aiuola ben nutrita Durante la giornata, non ignorare questo segnale anche i coperchi quando la il segreto dell'ammollo quotidiano il momento giusto per ogni tè d'inverno, l'ora giusta per dormire Ogni mattina, davanti al caffè, controllo il mio sito: poche righe sincere e aggiornate valgono più di una presenza online costruita a tavolino.