मध्य प्रदेशराजनीतिक

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ नेता भगवतशरण माथुर

माथुर जी ने अपने जीवन का हर क्षण पार्टी को समर्पित कर दियाः विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्व. भगवतशरण माथुर को दी श्रद्धांजलि

भोपाल। आज हमारे वरिष्ठ नेता माथुर जी हमारे बीच में नहीं रहे। यह भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। माथुर साहब एक ऐसे कार्यकर्ता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन, तिल-तिल, क्षण-क्षण भारतीय जनता पार्टी के काम को समर्पित कर दिया। मैं मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि स्व. माथुर जी के परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में स्व. भगवतशरण माथुर को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवतशरण माथुर का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से भाजपा परिवार में शोक व्याप्त है। बुधवार दोपहर में उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शनार्थ प्रदेश भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर लाई गई। यहां प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। जिसके पश्चात प्रदेश कार्यालय से स्व. माथुर जी की अंतिम यात्रा सुभाष नगर विश्राम घाट पहुंची। स्व. माथुर जी के भतीजे जयेश माथुर ने मुखाग्नि दी। उपस्थित सभी नेताओं ने नम आंखों से स्व. भगवतशरण माथुर जी को अंतिम विदाई दी।
17 को प्रदेश कार्यालय में होगी श्रद्धांजलि सभा
सुभाष विश्राम घाट में शोक सभा में भारतीय जनता पार्टी के विकास और विस्तार में स्व. भगवतशरण माथुर के योगदान को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि माथुर जी 1975 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में निकले और इसके बाद राष्ट्र की सेवा में निरंतर काम करते रहे। इस अनवरत यात्रा में भगवतशरण माथुर जी ने मध्यप्रदेश में पार्टी के लिए हजारों कार्यकर्ता तैयार किए। विशेषकर विंध्य क्षेत्र में तो उन्होंने कार्यकर्ताओं की फौज ही तैयार कर दी थी। माथुर जी हरियाणा में भी संगठन मंत्री रहे। पार्टी में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 16 दिसंबर को प्रातः 8 बजे अस्थि संचय किया जायेगा। 17 दिसंबर को शाम 5 बजे प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में स्व. माथुर जी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश भर से कार्यकर्ता शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। विश्राम घाट में उपस्थित सभी नेताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर स्व. माथुर जी को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सहकार्यवाह हेमंत मुक्तिबोध, क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख विकास गोले, क्षेत्र सेवा प्रमुख प्रदीप खांडेकर, प्रांत प्रचारक स्वनिल कुलकर्णी, प्रांत संघचालक अशोक पाण्डे, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेन्द्र पाण्डे, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रवण जी, सोमकांत उमालकर, मिलंद कोपरगांवकर, वरिष्ठ नेता माखनसिंह चौहान, नारायण प्रसाद केसरी, रघुनंदन शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, पूर्व मंत्री सरताज सिंह, उमाशंकर गुप्ता, दिल्ली पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री विजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, पंकज जोशी, चिंतामणि मालवीय, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, कविता पाटीदार, रणवीर सिंह रावत, हरिशंकर खटीक, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, डॉ. प्रभुराम चौधरी, जगदीश देवड़ा, विश्वास सारंग, मोहन यादव, ओमप्रकाश सखलेचा, सुरेश राठखेड़ा, कमल पटेल, पूर्व मंत्री पारस जैन, राजेन्द्र शुक्ला, सांसद अजयप्रताप सिंह, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक कृष्णा गौर, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया, पंकज चतुर्वेदी, सुश्री नेहा बग्गा, आशीष अग्रवाल, डॉ. हितेष वाजपेयी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, पिछडा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह, किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, धु्रवनारायण सिंह, राजेन्द्र सिंह राजपूत, जसवंत सिंह हाड़ा, रामलाल रौतेल, सांसद जनार्दन मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, डॉ. अभिजीत देशमुख, जालम सिंह सहित स्व. माथुर जी के भतीजे जयेश माथुर एवं उनके परिवार के सदस्यों, पत्रकारगण, कार्यालय परिवार के सदस्यों ने स्व. माथुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व. माथुर जी के रिक्त स्थान की भरपाई असंभव: मुरलीधर राव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने पूर्व सह संगठन महामंत्री एवं वरिष्ठ नेता भगवतशरण माथुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवतशरण माथुर जी आज हमारे बीच नहीं है। उनके जाने से पार्टी को जो अपूरर्णीय क्षति हुई है, जो रिक्तता आई है, उसकी भरपाई असंभव है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि स्व. माथुर जी को अपनी श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro posežemo po pripravljeni hrani, čeprav lahko v nekaj minutah skuhamo zdrav obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na vratih hladilnika Buča je odlična tudi Večina uporabi preveč moke pri na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine vonj iz kozarca razkrije hitro kisanje zelja Zakaj krompir v ko zadiši, čebulo in česen loči Pozimi jajca pripravite brez ponve majhna podrobnost: ingver Kako lahko podobno premišljeno izberemo tudi vsakodnevne obroke? Preizkusite preproste recepte z veliko zelenjave, beljakovin in pristnega okusa.