मध्य प्रदेश

बीमारी से हुई पत्नी की मौत, दो घंटे बाद पति ने भी लगा ली फांसी

शुजालपुर  ।   बीमारी से पत्नी की मौत से दुखी पति ने भी घर में फांसी लगाकर जान दे दी। यह दुखद मामला जिले के शुजालपुर के रायकनपुरा में सामने आया। मामले में शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। इधर, पति-पत्नी की मौत से परिवार सदमे में है। सिटी स्थित रायकनपुरा निवासी 21 वर्षीय संजना की बीमारी के चलते माैत हो गई थी। उसकी शादी वर्ष 2021 में लॉकडाउन के दौरान शुजालपुर सिटी रायकनपुरा निवासी लखन जाटव के साथ हुई थी। लखन मकान बनाने के मिस्त्री का काम करता था। बुधवार दोपहर को अचानक संजना की तबीयत बिगड़ी तो उसे सिटी स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां के उपचार से लाभ नही मिला तो शाजापुर जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह देकर रेफर कर किया। इस पर परिजन महिला को रात में कहां ले जाएंगे। यह सोचकर वह उसे घर ले गए, किंतु सुबह करीब चार बजे संजना की तबीयत और बिगड़ने लगी इस पर उसे वापस सिटी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर कर उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत से पति लखन बदहवास हो गया। लखन ने अपने ही मकान की दूसरी मंजिल वाले कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस थाना सिटी प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि मृतक लखन का छोटा भाई सुबह करीब छह बजे उठा तो उसने भाई को फंदे से झूलता पाया।पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को साैंपा गया। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Znanci pogosto svetujejo hitre diete, vendar te ne delujejo vedno. Bolj smiselni so okusni, uravnoteženi recepti, ki jih je vredno podrobneje spoznati. brezkvasne žemljice s skuto in makom Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, pogosto iščemo jed, ki je pripravljena hitro, a nas vseeno nasiti. Sveža zelenjava, stročnice in nekaj zelišč lahko ustvarijo okusen obrok brez zapletenih postopkov.