देश

पंजाब: सरिया के दाम में 3000 रुपये प्रति टन की और गिरावट, सीमेंट भी सस्ता

मंडी गाेबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब)
पंजाब में सरिया के दामाें में गिरावट का सिलसिला जारी है। ब्रांडेड सरिया साेमवार काे 71000 रुपये प्रति टन और लोकल ब्रांड सरिया 67000 तक मिल रहा है। पंजाब में एक सप्ताह में कुल 7 हजार रुपये प्रति टन सरिया सस्ता हो गया है। इससे मकान बनाने वाले लाेगाें काे बड़ी राहत मिली है। इससे पहले वीरवार काे ब्रांडेड सरिया की कीमत 74000 रुपये प्रति टन जबकि लोकल ब्रांड सरिया 71000 प्रति टन थी। महंगाई के दाैर में मकान बनाने का सपना देख रहे लाेगाें के लिए यह राहत की फुहार से कम नहीं है। कीमताें में कमी से व्यापारियों को भी कुछ राहत मिली है।

सीमेंट के दामाें में भी गिरावट
सरिया के साथ ही सीमेंट के दामाें में भी गिरावट देखने काे मिल रही है। कई कंपनियाें ने दामाें में 10 रुपये की कटाैती की है। इससे अब सीमेंट के दाम प्रति बाेरी 10 रुपये कम हाे गए हैं। इससे पहले सीमेंट की बढ़ती कीमताें ने लाेगाें काे बेहाल कर दिया था। कई जगहाें पर मकानाें का काम रूक गया था। गाैरतलब है कि भवन निर्माण सामग्री की मांग में आई सुस्ती के चलते इन दिनों सरिया और सीमेंट की कीमतों में गिरावट आ गई है। यदि माह भर पहले की तुलना की जाए ताे कीमताें में जबरदस्त गिरावट आई है।

स्टील की कीमतें हाेगी कम
स्टील की कीमताें को कम करने के लिए केंद्र सरकार विदेशों से आयात होने वाले स्टील एवं इसके कच्चे पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को कम करने जा रही है। इसके अलावा स्टील के निर्यात पर नया सेस लगाया जाएगा। इससे स्टील का निर्यात नियंत्रित होगा और घरेलू उद्योगों के लिए स्टील की उपलब्धता बढ़ेगी। साफ है कि इससे स्टील की कीमतों में कमी आएगी। इससे इंडस्ट्री काे काफी फायदा हाेगा।

सरिया की कीमत (रुपये प्रति टन)
नवंबर 2021 : 70000
दिसंबर 2021 : 75000
जनवरी 2022 : 78000
फरवरी 2022 : 82000
मार्च 2022 : 83000
अप्रैल 2022 : 78000
मई 2022 : 71000

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button