भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने पचामा केमिकल फैक्ट्री में अग्नि दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के पचामा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में आगजनी से हुई दुर्घटना में दो व्यक्तियों के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अग्नि दुर्घटना में प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button