Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

जिले में 167 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क पर!

सीहोर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले की गर्भवती महिलाओं को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी कड़ी में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविर में कुल 417 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई।
जांच के दौरान एक चिंताजनक आंकड़ा सामने आया है। इन 417 गर्भवती महिलाओं में से 167 गर्भवती महिलाएं (हाई रिस्क) वाली पाई गईं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है और गर्भावस्था के दौरान मातृ एवं शिशु सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने जोर दिया कि अभियान के तहत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनके लिए विशेष देखभाल की व्यवस्था की जा रही है। ऐसी महिलाओं को प्रसव के समय किसी भी जटिलता की स्थिति में तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्रों पर रेफर करने की व्यवस्था की गई है।
निशुल्क जांच, दवाएं और परिवहन सुविधा
सीएमएचओ ने बताया कि इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को हर माह की 9 और 25 तारीख को निशुल्क जांच, दवाएं और परामर्श दिया जाता है। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक आने जाने हेतु निशुल्क पिक अप एवं ड्रॉप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tudi drobna količina limonine lupinice lahko spremeni okus jedi, če jo uporabimo premišljeno. Pri zdravih receptih zato štejejo majhne podrobnosti, ki jih je vredno podrobneje raziskati. prav drobna napaka naredi jogurt kefir Se sprašujete, kako pripraviti okusen in zdrav obrok brez zapletenih postopkov? Poskusite s preprostimi recepti iz svežih sestavin.