आंवली घाट पर नर्मदा नदी में नहाते समय डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत

सीहोर। आवली घाट पर नर्मदा नदी में मंगलवार को नहाते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रायसेन जिले के दिलारी बमोरी निवासी सोहन अहरिवार के रूप में हुई है। सोहन अपने पिता मानसिंह अहरिवार के साथ आवली घाट आया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय सोहन अचानक गहरे पानी में चला गया और संतुलन बिगडऩे से वह डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब तक उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। एसडीओपी रवि शर्मा ने युवक की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है साथ ही परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

Exit mobile version