Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर में बनेगा 500 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, मिली करोड़ों की सौगात

विधायक सुदेश राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया भूमिपूजन

सीहोर। नगर को स्मार्टसिटी बनाने के लिए कई निर्माण एवं विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब नगर में 500 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात भी मिली है। इसके अलावा करोड़ों के अन्य विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूूजन किया गया। सीहोर विधायक सुदेश राय के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने इसका भूमिपूजन किया।

नपाध्यक्ष ने लगाई सौगात की बरसात-
विधायक सुदेश राय सहित स्थानीय पार्षद, नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में सुबह करीब 42 लाख की लागत से भोपाल नाके से लेकर सेंट्रल स्कूल से होते हुए चाणक्यपुरी तक डामर रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इसके बाद दोपहर में टाउन हाल पर करीब चार करोड़ 50 लाख की लागत से बनाए जाने वाले 500 सीटर का अत्याधुनिक ऑडिटोरियम हॉल, जायसवाल अस्पताल चौराहा से इंग्लिशपुरा तक सड़क निर्माण कार्य, पुराने बस स्टैंड से मुरली रोड तक बनाए जाने वाले करीब 25 लाख की लागत से निर्माण कार्य और 32 लाख से लुनिया चौराहा से महाकाल चौराहे तक बनाए जाने वाले रोड का भूमि पूजन करवाने के साथ ही नपाध्यक्ष श्री राठौर ने समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और अन्य एक्टिविटी के लिए अभी शहर में टाउन हाल के अलावा कोई दूसरी जगह नहीं थी, इसलिए सभी आयोजन इसी जगह करना पड़ते थे। यह टाउन हाल काफी पुराना हो चुका है। हालांकि बीच में नगर पालिका ने इसके कायाकल्प पर काफी खर्च भी किया था, लेकिन फिर भी यहां पर कई तरह की समस्याएं थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम खासकर गायन के कार्यक्रम इसलिए नहीं हो पाते थे, क्योंकि यहां पर सही तरीके से आवाज नहीं सुनाई देती थी। लंबे समय से लोगों की डिमांड थी कि शहर में इस तरह का कोई सभागार हो जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाए। इसके लिए 500 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम हाल का निर्माण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button