Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

सीहोर में पहली बार जागृति गरबा महोत्सव प्रशिक्षण शिविर में 900 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

सीहोर में पहली बार जागृति गरबा महोत्सव प्रशिक्षण शिविर में 900 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

सीहोर। नवरात्रि के दौरान टाउन हॉल में होने वाले ऐतिहासिक गरबा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों के प्रशिक्षण की शुरूआत हो गई है। इस अवसर पर समाजसेवी अरुणा सुदेश राय एवं सोनल प्रिंस राठौर ने उपस्थित रहकर प्रशिक्षण की शुरूआत कराई।
जानकारी के अनुसार गरबे के रंग में पूरा शहर रंग जाएगा, मां के भक्ति में गीतों पर भक्त जमकर गरबा करेंगे। इस साल शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सीहोर नगर में भी 30 सितंबर से 2 अक्टूबर गरबा उत्सव का आयोजन होगा, जिसकी तैयारिया शुरू हो गई हैं। प्रशिक्षण में 900 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रही हैं। सीहोर नगर में रविन्द्र सांस्कृतिक भवन टाउन हाल में गरबा उत्सव का आयोजन होगा। यह गरबा उत्सव शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। बताया गया है कि कार्यक्रम की आयोजक समाजसेवी अरूणा सुदेश राय और सोनल प्रिंस राठौर हैं। इस गरबा उत्सव में मुख्य सहयोग जागृति मनोज लोधी और सहयोगी संतोष विजयवर्गीय, सुशील ताम्रकार, सुनील राय, दीपांशु राठौर (नट्टू) आकाश रावत हैं। गरबा उत्सव आयोजन के लिए 29 सितम्बर तक प्रशिक्षण भी आयोजित है। यह प्रशिक्षण गरबा उत्सव के गरिमामय आयोजन को लेकर दिया जा रहा है। गरबा उत्सव का आयोजन टाउन हॉल में पारिवारिक अंदाज और पूरे भक्तिमय माहौल में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के मुख्य अतिथ्य में किया जाएगा। इस भव्य और आकर्षक गरबा उत्सव में हाईस्कूल एवं हाई सेकेण्डरी स्कूल में 95 प्रतिशत अंत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des proches ne donnent pas toujours le résultat espéré en cuisine : un ingrédient manque, une cuisson varie ou les proportions dérapent. Pour réussir des recettes de restaurant ou de café, le sujet mérite d'être approfondi. comment récupérer une confiture brûlée Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours, surtout en cuisine. Pour réussir une recette de restaurant ou de café, mieux vaut ajuster les quantités et respecter chaque temps de préparation.