Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भोपाल-इंदौर रोड पर भीषण हादसा, यात्री बस ने खड़े ट्रक को पीछे से मारी टक्कर

सीहोर। भोपाल-इंदौर मार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा सडक़ हादसा होते-होते टल गया। ग्राम अमलाहा के पास भावखेड़ी जोड़ पर एक यात्री बस ने सडक़ किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी विंड स्क्रीन चकनाचूर हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि सडक़ पर एक ट्रक खड़ा थाए जिसे पीछे से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मारी। ट्रक से टकराने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे लगे डिवाइडर से जा भिड़ी। घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फुटेज के आधार पर जांच कर रही है कि हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ या ट्रक के गलत तरीके से खड़े होने के कारण।
यात्रियों को आई मामूली चोटें
हादसे के वक्त बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली खरोंचें और चोटें आई थीं, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत सामान्य होने पर सभी यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.