Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

होटल द एमराल्ड में चल रहा था बड़ा जुआ, पुलिस ने मारा छापा, 10 लाख 85 हजार रुपये नकद के साथ 5 जुआरी गिरफ्तार

सीहोर। जिले में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत सीहोर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-भोपाल हाईवे रोड पर स्थित होटल द एमराल्ड के एक कमरे में चल रहे जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस ने दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 10 लाख 85 हजार रुपये की भारी-भरकम नकद राशि और ताश के पत्ते जब्त करते हुए 5 जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया। जिले में लंबे अर्से बाद जुए के फड़ से इतनी बड़ी नकदी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब, हथियार, जुआ-सट्टा और मादक पदार्थों जैसी असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर होटल के कमरे में रेड
थाना कोतवाली पुलिस को 30 अक्टूबर को अपने सक्रिय मुखबिर तंत्र से यह पुख्ता सूचना मिली थी कि सीहोर बायपास स्थित होटल द एमराल्ड के एक कमरे में कुछ लोग इक_ा होकर बड़े स्तर पर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं और अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम ने बिना देर किए योजनाबद्ध तरीके से उक्त होटल के कमरे में अचानक दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपियों में हडक़ंप मच गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से सभी 5 जुआरियों को धर दबोचा।
10 लाख 85 हजार रुपये की बड़ी नकदी जब्त
तलाशी के दौरान पुलिस ने जुए के फड़ से 10 लाख 85 हजार रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने मौके से जब्त की गई पूरी सामग्री को विधिवतब्ध जब्त कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और विवेचना शुरू कर दी गई है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गिरीश दुबे, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह परमार, आरक्षक चेतन चौहान, आरक्षक कृष्णकांत और चालक विष्णु भगवान ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button