News

पंजाब में AAP के 13 MLA हैं प्रोफेशनल डॉक्टर, जिनमें 2 पल्मोनोलॉजिस्ट और 4 आई सर्जन

पंजाब। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा 'धोबी पछाड़ दांव' पंजाब में खेला गया, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। 'आम आदमी पार्टी(AAP)'जबर्दस्त बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। एक दिलचस्प बात यह है कि यहां आप के जो विधायक चुने गए हैं, उनमें 13 डॉक्टर हैं। कांग्रेस के सीनियर लीडर शशि थरूर ने इसके लिए अपने ढंग से भगवंत मान को बधाई दी है।

शशि थरूर ने एक tweet करके आम आदमी पार्टी को पंजाब में जीत के लिए बधाई देते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी और मेरे भूतपूर्व लोकसभा बेंचमेट भगवत सिंह मान को पंजाब में शानदार जीत पर बधाई। आप के चुने गए विधायकों में 13 डॉक्टर हैं। इनमें 2 श्वांस रोग विशेषज्ञ और 4 नेत्र सर्जन हैं। अब तक के सबसे अधिक। आइए हम कामना करें कि उनके अपने नुस्खों के क्रियान्वयन के लिए भाग्य साथ दे।

कल सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे मान
भगवंत मान कल गवर्नर से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मान के अनुसार 1-2 दिन में सारा काम हो जाएगा। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विस चुनाव में 92 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है। यहां कांग्रेस को 18, अकाली दल को 4, भाजपा को 2 और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई। यही नहीं, आपकी आंधी में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा नवजोत सिद्धू, सुखबीर बादल जैसे पंजाब के धुरंधर तक हार गए।

2012 में राजनीति में उतरे थे भगवंत सिंह मान
भगवंत सिंह मान आम आदमी पार्टी में आने से पहले 2012 मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी से राजनीति करते थे। उन्होंने लेहरा विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन मनप्रीत समेत सभी उम्मीदवार हार गए थे। बाद में मनप्रीत कांग्रेस में चले गए। इसके बाद मान ने 2014 में आप की सदस्यता ली। उन्हें लोकसभा का चुनाव लड़ाया गया। मान ने संगरूर संसदीय सीट से अकाली दल के दिग्गज नेता सुखदेव सिंह ढींढसा को दो लाख वोट से हरा दिया था। 2019 में वह दोबारा सांसद चुने गए। इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भगवंत सिंह मान को सीएम फेस घोषित कर दिया। उन्हें धुरी से टिकट दिया। इस विधानसभा सीट पर भगवंत मान के सामने कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी, भाजपा के रणदीप सिंह शिरोमणि अकाली दल ने प्रकाश चंद्र गर्ग को अपना उम्मीदवार बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Magická letní návštěva: Jak Věk, váha ani postava nejsou rozhodující: 5 Top 7 nejlepších plemen psů, které se stanou vašimi Jak správně vybrat Top 5 potravin pro udržení formy a vydržení Rychlý a lahodný nákyp: jednoduchý recept, který by měl připravit Když se na První rande: 5 míst, kam se nedívejte, Jak zkontrolovat Jak efektivně vyčistit koberec Top 8 potravin s vyšším obsahem bílkovin než Jak si Odhalení vašeho nejslabšího článku osobnosti: provedený Jak povzbudit dítě, aby si věřilo: