Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

भगवान श्री परशुराम जयंती पर हुआ अभिषेक एवं महाआरती

- सीहोर एवं रेहटी में सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला में हुआ आयोजन, शामिल हुए विप्रजन

सीहोर। भगवान श्री परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर उनका अभिषेक किया गया। इसके बाद महाआरती भी हुई। सीहोर में खजांची लाईन स्थित सर्व ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में विप्रजनों की उपस्थिति में आयोजन हुआ। इधर जिले के रेहटी, भैरूंदा, बुधनी, आष्टा सहित अन्य शहरों में भी भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर पूजा-पाठ हुआ तो वहीं भव्य चल समारोह भी निकले। सीहोर में भी 26 अप्रैल को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला जाएगा।
भगवान विष्णु के छठवें अवतार, भगवान शिव शक्ति के परम शिष्य भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव श्रद्धा, विश्वास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण समाज धर्मशाला में सोमवार सुबह आचार्यगण पंडित अनिल पाराशर व पंडित पवन व्यास द्वारा वेदमंत्रों के साथ पूजा अर्चना व अभिषेक प्रारंभ किया गया। इसके बाद शंखनाद के साथ डमरू, घंटी, ढोल नगाड़े के साथ महाआरती की गई। इस दौरान गगनभेदी भगवान परशुराम के जयकारे लगाए गए। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. दीपक शर्मा, धर्मशाला अध्यक्ष पं. मनोहर शर्मा, चल समारोह अध्यक्ष पं. राजेश मोहन शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पं. सुदीप व्यास, ग्रामीण अध्यक्ष पं. महेश दुबे, महिला मंडल अध्यक्ष नीलम शर्मा, महामंत्री पं. रमाकांत समाधिया, युवा संगठन अध्यक्ष पं. रजत व्यास, चल समारोह युवा अध्यक्ष पं. तनिश त्यागी, रुपेश तिवारी, महिला मंडल अध्यक्ष उमा शुक्ला, चल समारोह महिला उपाध्यक्ष शिल्पी तिवारी, सहित अनेक विप्र बंधुओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान की। इस अवसर पर भगवान परशुरामजी के जीवन से जुड़ी हुई अनेक दुर्लभ जानकारी का विश्लेषण पंडित दुर्गा प्रसाद कटारे व पंडित मोहित रामजी पाठक द्वारा संस्कृत श्लोक के माध्यम से बताया गया। इस मौके पर अक्षय तृतीया पर किए जाने वाले धार्मिक क्रियाकलापों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
रेहटी में हुई पूजा-अर्चना, बुधनी में निकला चल समारोह-
भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर रेहटी नगर में स्थित सर्व ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में विप्रजनों की उपस्थिति में पूजा-पाठ एवं आरती हुई। इसके बाद प्रसादी का वितरण भी हुआ। इस दौरान विप्रजनों ने भगवान श्री परशुराम की जय-जयकार की। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनय पालीवाल, रामदास दुबे, राजीव शर्मा, योगेश पांडे सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे। इधर बुधनी नगर में परशुराम उत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के प्राचीन सिद्ध श्री हनुमान मंदिर से भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। शोभायात्रा में ढोल-ताशों की धुन पर युवा उत्साहपूर्वक थिरकते नजर आए। “जय परशुराम” और “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। विशेष आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध बजरंग मंडल के युवाओं की टीम ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। नगर में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा एवं स्वागत किया गया। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। साथ ही भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी भी शोभायात्रा में शामिल रही। शोभायात्रा का समापन वेदिका गार्डन में हुआ, जहां भगवान परशुराम की आरती उतारी गई तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विशिष्ट एवं सम्मानित व्यक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण एवं भंडारे की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में परशुराम उत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बंटी शर्मा ने उपस्थित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici consigliano spesso di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano per tutti. Per trovare un approccio più adatto, vale la pena approfondire l'argomento. una bevanda quotidiana aumenta il rischio gastrico molti dimenticano le A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pensieri. In realtà, cura del tono, scelta delle immagini e continuità degli aggiornamenti costruiscono nel tempo una voce riconoscibile e credibile.