धर्म

21 अप्रैल 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज किस्मत आपके पक्ष में खड़ी है। कुछ कामों को समय पर छोड़ देना ही आपकी जीत बन सकता है। नई इनकम के रास्ते खुलेंगे और आप पूरे जोश के साथ मेहनत करेंगे। बस जल्दबाजी से बचें।

वृष राशि : आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इस पॉजिटिव एनर्जी को सही दिशा देंगे तो बड़ा फायदा मिलेगा। मां के साथ बातचीत से नए विचार जन्म लेंगे। घर में खुशखबरी।

मिथुन राशि : आज थोड़ा संभलकर चलने का दिन है। बिजनेस में गड़बड़ी से तनाव बढ़ सकता है, लेकिन संतान की सफलता आपका मन खुश कर देगी। आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा ना करें।

कर्क राशि : आज खुशियों की लहर आपके जीवन में आएगी। संतान की उलझनें दूर होंगी और परिवार के साथ हंसी-मजाक का माहौल बनेगा। पार्टी या सेलिब्रेशन का प्लान बन सकता है। दूर बैठे किसी अपने की याद आएगी।

सिंह राशि : आज बदलाव आपके लिए सफलता का दरवाजा खोल सकता है। नौकरी में नया अवसर और बिजनेस में बढ़ोतरी के संकेत हैं, लेकिन उधार लेने से फिलहाल बचें। विरोधियों की बातों में आकर गलती न करें।

कन्या राशि : आज चुनौतियां आपका इम्तिहान लेंगी। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है, लेकिन नए शत्रु भी सामने आ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताकर रिश्तों में मिठास आएगी।

तुला राशि : आज सावधानी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। बिजनेस में छिपे हुए विरोधी परेशानी दे सकते हैं और काम का दबाव भी बढ़ेगा। जोखिम भरे फैसलों से बचें। शॉपिंग करते समय सतर्क रहें। धोखा हो सकता है।

वृश्चिक राशि : आज नौकरी वालों के लिए खुशखबरी है। प्रमोशन या सराहना मिल सकती है। लेन-देन सोच-समझकर करें। टीमवर्क से सफलता मिलेगी, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देना भारी पड़ सकता है।

धनु राशि : आज मेहनत का फल मिलने वाला है। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए खास दिन है। रुके हुए काम पूरे होंगे और पुराने कर्ज चुकाने का मौका मिलेगा।

मकर राशि : आज का दिन प्यार और संतुलन का है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है, नहीं तो प्रॉपर्टी डील बिगड़ सकती है।

कुंभ राशि : आज मिलाजुला दिन है। पुरानी समस्याओं का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। बिजनेस में बदलाव करने से बचें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इनकम बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान दें।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार का पूरा साथ मिलेगा और भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार और रविवार को भोपाल में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici consigliano spesso di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano per tutti. Per trovare un approccio più adatto, vale la pena approfondire l'argomento. una bevanda quotidiana aumenta il rischio gastrico molti dimenticano le A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pensieri. In realtà, cura del tono, scelta delle immagini e continuità degli aggiornamenti costruiscono nel tempo una voce riconoscibile e credibile.