Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

अवैध रेत खनन पर कार्रवाई, माफिया में मचा हड़कंप

कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देश पर लगातार हो रही अवैध रेत खनन माफिया पर कार्रवाई

सीहोर। जिले में नर्मदा नदी से हो रहे अवैध रेत खनन को लेकर खनिज विभाग की कार्रवाई से अवैध माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल कलेक्टर बाबागुरू के. के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा ताबड़तोड़ तरीके से कार्रवाई की जा रही है। इससे अवैध रेत माफिया में घबराहट है। पिछले एक सप्ताह से खनिज विभाग द्वारा राजस्व, पुलिस एवं होमगार्ड जवानों के साथ संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान भैरूंदा, बुधनी एवं रेहटी तहसील के नर्मदा घाटों पर टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की है।
सीहोर जिले में नर्मदा नदी से बड़ी मात्रा में अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है। बारिश से पहले रेत का स्टॉक करने के लिए जगह-जगह घाटों से अवैध तरीके से रेत निकाली जा रही है, लेकिन अब जिला प्रशासन की सख्ती से अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। सबसे ज्यादा अवैध रेत भैरूंदा, रेहटी एवं बुधनी तहसील के नर्मदा घाटों से निकाली जा रही है। यहां पर दिन-रात नर्मदा नदी में पोकलेन, पनडुब्बी एवं नावों से रेत निकाली जा रही है एवं इस रेत का स्टॉक किया जा रहा है।
संयुक्त कार्रवाई में पकड़ाए कई वाहन-मशीनें-
खनिज, राजस्व, पुलिस एवं होमगार्ड द्वारा की जा रही संयुक्त कार्रवाई में कई वाहन एवं मशीनों को जप्त किया गया है। पिछले एक सप्ताह से हो रही कार्रवाई के दौरान 3 पोकलेन मशीनें, 2 जेसीबी, 14 ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक पनडुब्बी एवं डंपरों को जप्त किया गया है। इन मशीनों को संबंधित थाना क्षेत्रों में खड़ा करवाकर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
नहीं थम रहा अवैध उत्खनन-
सीहोर जिले में नर्मदा नदी से बड़ी मात्रा में अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। रातभर नर्मदा नदी में पोकलेन मशीनें एवं पनडुब्बियां चलाई जा रही हैं। शाम होते ही पोकलेन मशीनों को नर्मदा नदी में उतार दिया जाता है। दिन में यह मशीनें खड़ी करवा दी जाती है। भैरूंदा तहसील के छिपानेर, सीलकंठ, नीलकंठ, मंडी सहित कई ऐसे नर्मदा घाट है, जहां से भारी मात्रा में अवैध रेत निकालकर रेत का स्टॉक किया जा रहा है। हालांकि खनिज विभाग राजस्व, पुलिस एवं होमगार्ड जवानों के साथ में संयुक्त कार्रवाई कर रहा है, वहीं रेत कंपनी भी अवैध रेत खनन पर सख्ती कर रही है, लेकिन इसके बाद भी यह अवैध रेत खनन नहीं रूक पा रहा है।
इनका कहना है-
कलेक्टर महोदय के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग के साथ में राजस्व, पुलिस एवं होमगार्ड की संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पोकलेन मशीनें, जेसीबी, डंपर, पनडुब्बी एवं बड़ी संख्या में टैक्टर-ट्रॉलियां जप्त की गई हैं। अवैध रेत खनन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की ाज रही है एवं यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
– धर्मेंद्र चौहान, जिला खनिज अधिकारी, सीहोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café refroidit, une recette simple peut changer le repas. Le sujet mérite d'être approfondi. le petit détail pour Sauce fumée aux cerises pour grillades Et si vous testiez cette idée dès ce soir ? Une recette simple, quelques bons produits et une touche personnelle suffisent pour régaler vos convives.