Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

बादलों की लुकाछिपी के बाद महिलाओं ने खोला व्रत, जनप्रतिनिधियों ने भी मनाई पर्व की खुशियां

सीहारे। जिले में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। हालांकि इस बार मौसम ने महिलाओं की थोड़ी परीक्षा जरूर ली। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश के कारण महिलाओं को चांद के दर्शन के लिए रात तक लंबा इंतजार करना पड़ा।
गुरुवार को दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं रात होते ही छतों पर चांद का इंतजार करने लगीं। रात करीब 9.45 बजे पहली बार चंद्रमा के दर्शन हुए, लेकिन कुछ ही देर में वह बादलों की ओट में छिप गए। इसके बाद रात 10 बजे चंद्रमा दोबारा कुछ देर के लिए नजर आया। बादलों के बार-बार आने-जाने और चांद के छिपने-निकलने का यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
छलनी से चांद और पति का चेहरा देखकर खोला व्रत
जैसे ही मौसम साफ हुआ और चांद दिखाई दिया, महिलाओं ने तुरंत पूजा शुरू कर दी। परंपरा के अनुसारए महिलाओं ने पहले छलनी से चंद्रमा को देखा और फिर अपने पति का चेहरा देखकर पूजा-अर्चना पूरी की। इसके बाद पतियों ने अपने हाथों से पानी पिलाकर अपनी पत्नियों का निर्जला व्रत खुलवाया। बारिश के चलते भले ही पूजा के समय में कुछ रुकावट आई, लेकिन महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई।
जनप्रतिनिधियों ने मनाया पर्व
करवा चौथ के इस पावन अवसर पर शहर से लेकर प्रदेश स्तर के कई बड़े दिग्गजों और जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी जीवनसंगिनी के साथ यह पर्व धूमधाम से मनाया और एक-दूसरे की लंबी उम्र की कामना की…
शिव-साधना का पर्व
पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में अपनी पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर करवा चौथ का पर्व मनाया।

जसपाल-अमिता अरोरा
बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने अपनी पत्नीए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा के साथ यह पर्व मनाया।

सुदेश-अरुणा राय
सीहोर विधायक सुदेश राय ने अपनी पत्नी अरुणा राय के साथ करवा चौथ की खुशियां साझा कीं।

राजीव-रेणु गुजराती
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने अपनी पत्नी रेणु गुजराती के साथ पूजा की।

प्रिंस-सोनल राठौर
सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने अपनी धर्मपत्नी सोनल राठौर के साथ करवा चौथ का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button