Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कोतवाली पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार

सीहोर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 25 हजार रुपये कीमत की अवैध स्मैक पाउडर के साथ दो ड्रग्स पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। 27 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से स्मैक की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी।
दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 6 ग्राम स्मैक बरामद
पुलिस ने दबिश के दौरान मौके से दो ड्रग्स पेडलर्स को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी शुजालपुर और सीहोर कोतवाली क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 5 ग्राम 58 मिलीग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से यह पूछताछ कर रही है कि वे यह अवैध स्मैक कहां से लाते थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे, उप निरीक्षक विवेक आर्य, उप निरीक्षक विक्रम आदर्श, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र परमार, आरक्षक जितेंद्र परमार, आरक्षक चेतन चौहान, आरक्षक विवेक, आरक्षक कपिल, आरक्षक हमीर सिंह, आरक्षक सतीश, आरक्षक कृष्णकांत और वाहन चालक मुकेश सोनी की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button