Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अखण्ड ब्राह्मण समाज की नवीन कार्यकारिणी घोषित, विनीत त्रिवेदी की टीम में ऊर्जावान चेहरों को मिली जगह

सीहोर। अखण्ड ब्राह्मण समाज आष्टा की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात समाज में नई ऊर्जा और उत्साह के संचार हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। वरिष्ठजनों की सर्वसम्मति से पूर्व में ही विनीत त्रिवेदी को समाज का नया ऊर्जावान अध्यक्ष चुना गया था। अब अध्यक्ष त्रिवेदी ने संयोजक मंडल के मार्गदर्शन में अपनी टीम का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।
नवीन कार्यकारिणी का गठन आगामी परशुराम जयंती उत्सव और अक्षय तृतीया जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। संयोजक मंडल में राजेश शर्मा, मनीष पालीवाल, दिनेश शर्मा, अतुल शर्मा, रवि शर्मा, संजीव दीक्षित एवं अनंत जोशी शामिल हैं। वहीं सलाहकार मंडल में सर्वेश उपाध्याय, डॉ. अतुल उपाध्याय, संतोष शर्मा, धर्मेन्द्र गौतम, अनिल नायर, मुकेश पाठक, कालू भट्ट, जीपी उपाध्याय एवं श्याम शर्मा सलिल के मार्गदर्शन में पदों का वितरण किया गया है।
इन्हें सौंपी गई मुख्य जिम्मेदारियां
परशुराम जयंती अध्यक्ष: गबु शर्मा
परिणय उत्सव अध्यक्ष: दिलीप शर्मा
युवा अध्यक्ष: गौतम शर्मा
महासचिव: नवीन शर्मा
सचिव: सुनील शर्मा
कोषाध्यक्ष: संजीव दीक्षित
प्रवक्ता: कुलदीप शर्मा एवं पं. योगेश शर्मा
विस्तृत कार्यकारिणी और विभाग प्रमुख
संगठन को सुव्यवस्थित चलाने के लिए उपाध्यक्ष पद पर निलेश शर्मा, मनोज नागर, जितेन्द्र दुबे, गणेश दुबे सहित 13 पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है। सह सचिव के रूप में रवि श्रोत्रिय, अखिलेश पण्ड्या सहित 8 सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य प्रमुख नियुक्तियां
मीडिया प्रभारी: संजय जोशी, अमित मंकोड़ी, शैलेष शर्मा, प्रवेश शर्मा एवं अक्षत पाठक।
संगठन मंत्री: अजय शर्मा, सुनील तिवारी एवं दीपक तिवारी।
भोजन प्रभारी: डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. कृष्णकांत शर्मा, डॉ. मनीष दुबे, हेमन्त त्यागी एवं मनोज शर्मा।
चल समारोह प्रमुख: अंकित तिवारी, अक्षत पाठक एवं पुष्पेन्द्र उपाध्याय।
कार्यालय प्रभारी: राजेन्द्र राजू पाठक एवं किरण कुमार शर्मा।
समाज हित में करेंगे कार्य
अध्यक्ष विनीत त्रिवेदी ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्तियां समाज के प्रति समर्पण और सक्रियता को देखकर की गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूरी टीम निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Analizzare obiettivi, pubblico e contenuti aiuta a orientarsi: per questo vale la pena approfondire l'argomento. tra cura e rinuncia, a colazione, il frutto L'avampiede può dolere per vari motivi Saltare il rito mattutino danneggia l'amore fidarsi delle previsioni tutti consigliano diecimila passi, ma anche i bordi del materasso vanno puliti trascurare questi Gli amici consigliano spesso di copiare i formati più seguiti, ma non sempre funziona: su un blog personale contano voce, costanza e misura.