Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने निकाली विरोध रैली, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

सीहोर। महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सोमवार को अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका महासंघ के बैनर तले जुटीं कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व महासंघ की जिलाध्यक्ष उषा राठौर ने किया, जबकि ज्ञापन का वाचन भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी विनीत दुबे द्वारा किया गया।
जन्म से मृत्यु तक के सभी काम
जिला अध्यक्ष उषा राठौर ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं पिछले 50 वर्षों से शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर रही हैं। आम नागरिकों के जन्म पंजीयन से लेकर लाडली बहना योजना, जनगणना, बीएलओ कार्य, मच्छरदानी वितरण, शौचालय सर्वे और स्वास्थ्य कार्यक्रमों तक, बिना उनके सहयोग के कोई भी योजना पूरी नहीं होती। इतना कार्य करने के बावजूद उन्हें उनका उचित हक और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
प्रमुख 11 सूत्रीय मांगें
– आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए।
– कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 30,000 तथा सहायिकाओं को 20,000 प्रति माह मानदेय दिया जाए।
– रिटायरमेंट पर कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को 10 लाख की एकमुश्त राशि, पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ मिले।
– सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए।
– आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अन्य विभागों के अतिरिक्त कार्य न कराए जाएं।
– बिना परीक्षा के वरिष्ठता के आधार पर कार्यकर्ताओं की पदोन्नति की जाए और उन्हें प्री प्राइमरी/नर्सरी शिक्षिका का दर्जा दिया जाए।
– महंगाई भत्ता, चिकित्सा सुविधा, ईएसआईसी, ईपीएफ और मातृत्व अवकाश सहित अन्य छुट्टियां लागू की जाएं।
– आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए पर्याप्त भवन, पोषण सामग्री, उपकरण और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
– कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं पर अनावश्यक दबाव बनाकर किए जा रहे मानसिक व प्रशासनिक शोषण को तत्काल रोका जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख लोग रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपते समय राज्य एवं कर्मचारी संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, विनीत दुबे, गोपाल सिंह ठाकुर, कुंदन राय, रजनी विश्वकर्मा, तबस्सुम जहां, देवेंद्र आर्य, गिरिजा मौर्य, पद्मा सोनी, मंजू त्यागी, पूजा सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button