Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

नहीं थम रहे बेटियों, महिलाओं पर अत्याचार, कांग्रेस ने निकाली विशाल मशाल रैली

- आगामी दिनों में कैंडल मार्च, कन्या पूजन, बेटी बचाओ ज्ञापन सहित प्रदेश स्तरीय उपवास का भी होगा आयोजन: राजीव गुजराती

सीहोर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्यप्रदेश में बालिकाओं और महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार, अनाचार के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती से अभियान शुरू किया गया है। इस कड़ी में जहां पहले स्पीक अप का आयोजन किया गया तो वहीं अब मशाल जुलूस निकाला गया। सीहोर जिले में भी कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में जिला युवा कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश में महिला सुरक्षा अभियान के माध्यम से बेटियों और महिलाओं पर हो रहे अपराध, अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाकर प्रदेश सरकार से फांसी देने के मांग की गई। मशाल जुलूस में महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, बलात्कारियों को फांसी दो-फांसी दो के नारे भी लगाए गए।

महिला अत्याचार में एमपी नंबर एक पर, शर्म की बात है: राजीव गुजराती –

सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि पूरे देश में महिला अत्याचार, महिला अपराधों में मध्यप्रदेश पहले नंबर पर है, जो कि प्रदेश के लिए बहुत ही शर्म की बात है। आए दिन महिलाओं एवं बच्चियों पर अत्याचार हो रहे हैं, उनके साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। इतना सब होने के बाद भी सरकार आंख मूंदकर बैठी हुई है। उन्होंने बताया कि इसी के विरोध में युवा कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में मशाल जुलूस निकालकर सरकार से बच्चियों, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, दुराचार करने वाले अपराधियों पर कठिन से कठिन कार्रवाई की मांग की है। मशाल जुलूस में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ सहित जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर तोमर, पवन राठौर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय हवेली, शहर अध्यक्ष निशांत वर्मा, राजाराम बड़े भाई, राजेंद्र वर्मा, हसीन क़ुरैशी, गणेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्रवाई नहीं हुई तो किया जाएगा मध्यप्रदेश बंद –
प्रदेश में बढ़ते महिलाओं पर अत्याचारों के विरोध में कांग्रेस अभियान चला रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मिले निर्देशों के बाद जिले में अलग-अलग तारीखों को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस द्वारा गांधी जयंती 2 अक्टूबर से महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा को लेकर बेटी बचाओ अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत जहां 2 अक्टूबर को प्रदेशभर सहित सीहोर जिले में ’स्पीक अप’ अभियान चलाया गया तो वहीं 5 अक्टूबर को मशाल जुलूस निकाला गया। अब 7 अक्टूबर को महिला कांग्रेस द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाएगा। 8 अक्टूबर को ब्लॉक स्तरीय उपवास एवं कन्या पूजन होगा। 14 अक्टूबर को बेटी बचाओ ज्ञापन सौंपा जाएगा और 16 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय उपवास किया जाएगा। यदि इसके बाद भी प्रदेश सरकार ने महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम नहीं उठाए तो प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन करके मध्यप्रदेश को बंद कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti commettono lo stesso errore: aprono un blog senza definire voce e obiettivi, poi pubblicano a caso. Capire come costruire una presenza personale richiede però un esame più attento. Errore comune: Ogni mattina, mentre il caffè sale nella moka, il blog può diventare uno spazio semplice per raccogliere idee, ricordi e piccole osservazioni. Col tempo, queste note costruiscono una voce personale e riconoscibile.