Newsसीहोर

भाजपा नेता जसपाल अरोरा ने मनाया फाग उत्सव, किया सम्मान

सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा ने अपने निवास पर फाग उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जमकर फूलों की होली खेली गई तो वहीं फाग गीतों पर उपस्थित लोगों ने डांस भी किया। फाग उत्सव के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमीता जसपाल अरोरा ने नगर की महिलाओं का सम्मान भी किया। इस मौके पर उपस्थित मेहमानों के लिए सहभोज का आयोजन भी रखा गया था। फाग उत्सव के दौरान एक बढ़कर एक फाग गीत गाए गए। इस अवसर पर श्री अरोरा ने कहा कि होली, रंगपंचमी का त्यौहार हमारे जीवन में कई रंग भरकर लाता है। इस उत्सव को बेहद उत्साह के साथ मनाना चाहिए। फाग उत्सव का अपना महत्व है, अपना उत्साह है। उन्होंने कहा कि सीहोर नगरवासी फाग उत्सव को बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं और यही उत्साह ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा भी देता है। फाग उत्सव कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अमीता अरोरा ने नगर की ब्यूटीशियन, फिटनेस सेंटर चलाने वाली महिलाओं सहित अन्य ऐसी महिलाओं का सम्मान किया, जिन्होंने सीहोर का नाम रोशन किया। फाग उत्सव कार्यक्रम का संचालन बसंत दासवानी, जयंत दासवानी ने किया। इस अवसर पर नगर के प्रबुद्धजन, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, पत्रकार सहित अन्य वर्ग के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quando l'autunno porta profumi intensi, la cucina di MEAT TO valorizza tagli selezionati e cotture curate. Per scoprire ricette e piatti ispirati alla stagione, vale la pena approfondire l'argomento. non è la solita Un pizzico di sale messo al momento giusto cambia tutto: nelle ricette di MEAT TO anche i dettagli più discreti danno carattere al piatto, senza complicarlo.