Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भक्ति के रंग में रंगे भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा, भागवत कथा में भजनों पर जमकर थिरके

सीहोर। विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर में आयोजित हो रही भव्य श्रीमद् भागवत कथा में उस समय भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा वहां पहुंचे। श्री अरोरा न केवल कथा के प्रवाह में डूबे नजर आए, बल्कि भक्ति रस में सराबोर होकर श्रद्धालुओं के साथ भजनों पर थिरकने लगे।

कार्यकम के दौरान श्री अरोरा ने सबसे पहले व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक पंडित गोविंद जाने जी का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने व्यास पीठ की विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। कथा श्रवण के बाद उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जन्म जन्मांतर के पाप कट जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
सनातन धर्म ही विश्व में सर्वश्रेष्ठ
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जसपाल सिंह अरोरा ने कहा सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन और श्रेष्ठ धर्म है। हमारी संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए भागवत कथा जैसे आयोजनों की महती आवश्यकता है। उन्होंने सीहोर की पावन धरा का जिक्र करते हुए कहा कि यह जिला अपनी धार्मिक आस्था और आयोजनों के लिए विख्यात है।
युवा पीढ़ी को जोडऩे का आह्वान
श्री अरोरा ने आयोजनकर्ता पाटीदार परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों से न केवल क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और शुद्ध होता है, बल्कि हमारी आने वाली युवा पीढ़ी को भी अपने संस्कारों और जड़ों से जुडऩे का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बढ़ चढक़र सनातन धर्म की रक्षा का बीड़ा उठाएं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button