Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा जन्मदिन पर श्रीगणेश मंदिर में पूजा के साथ करेंगे दिन की शुरूआत

सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता, सीहोर नगर पालिका एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा का जन्मदिन 13 नवंबर रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री अरोरा अपने जन्मदिन की शुरूआत श्रीगणेश मंदिर में पूजा-अर्चना एवं गुरूद्वारे में मत्था टेककर करेेंगे। उनके जन्मदिन के अवसर पर 15 नवंबर कोे एक शाम खाटू वाले के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें उन्होंने सभी शहरवासियोें सहित क्षेत्रवासियों से भी भजन संध्या में उपस्थित होने की अपील एवं आग्रह किया है। भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा जन्मदिन के अवसर पर सुबह प्राचीन श्रीगणेश मंदिर सहित कस्बा स्थित हनुमान पाठक, मनकामेश्वर मंदिर, दूल्हा बादशाह की दरगाह, गुरूद्वारा सहित कई अन्य धार्मिक स्थलों पर जाकर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान वे सीहोरवासियों, क्षेत्रवासियों सहित प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी करेंगे। श्री अरोरा 11 बजे से अपने निजी कार्यालय गंगा आश्रम पर शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के लिए भी सहज उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान सभी उन्हें जन्मदिन की बधाई देकर मुलाकात भी कर सकेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा के जन्मदिवस पर 15 नवंबर को एक शाम खाटू वाले के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है। भजन संध्या का आयोजन शाम 7 बजे से बड़ा बाजार में किया जाएगा। इसमें उन्होंने सभी से शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Una struttura chiara e contenuti autentici fanno la differenza; vale la pena approfondire il tema. quel piccolo sintomo ignorato in menopausa Dicono di prepararsi: ecco il calore si Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del melone, invece persino le bordure fiorite fermano In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni scegliere il dolce che protegge il cuore Da fuori, un blog personale sembra spesso un diario ordinato; con il tempo, però, rivela scelte, dubbi e una voce riconoscibile che vale la pena seguire.