Newsदेश

भाजपा सांसद बोले: अंग्रेजों की दी गाली है इंडिया

देश में अब एक नया बवाल

नई दिल्ली। देश में अब एक नया बवाल खडा हो गया है। इस बार देश का नाम यानी इंडिया ही निशाने पर है। वर्तमान में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम भी इंडिया है। भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा ​कि विपक्षी दलों को अपने गठबंधन का नाम बदलकर इंडिया से भारत कर लेना चाहिए। उनके अनुसार इंडिया नाम अंग्रेजों द्वारा दी गई गाली है। इस बयान के बाद वे विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं।

क्या है मामला
एक समाचार एजेंसी के अनुसार सांसद यादव ने कहा है कि पूरे देश में इंडिया का नाम बदलकर भारत रखे जाने की मांग उठ रही है। हमारे संविधान में बदलाव करना चाहिए। इंडिया नाम अंग्रेजों द्वारा दी गई गाली है, जबकि भारत नाम हमारी संस्कृति का हिस्सा है। गौरतलब है कि विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने पर भाजपा लगातार विरोध करती आ रही है। जबकि उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना ​ऐसे विरोध के जवाब में कहा चुकी है कि इंडिया नाम का विरोध करने वाले देशभक्त नहीं हैं।

इंडिया नाम कहां से आया
सिंधु नदी का इंडस नाम भारत आए विदेशियों ने रखा। सिंधु सभ्यता के कारण भारत का पुराना नाम सिंधु भी था, जिसे यूनानी में इंडो या इंडस भी कहा जाता था। जब ये शब्द लैटिन भाषा में पहुंचा तो बदलकर इंडिया हो गया। जब अंग्रेज भारत में आए उस समय हमारे देश को हिन्दुस्तान कहा जाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button