Newsदेश

जी—20 के डिनर कार्ड में प्रेसिडेंट आफ इंडिया की जगह लिखा प्रेसिडेंट आफ भारत

कांग्रेस ने कहा, ये संविधान का अपमान है

नई दिल्ली। भारत में दुनिया के शीर्ष 20 देशों के राष्ट्रप्रमुख जुटने जा रहे हैं। इस जी—20 बैठक के लिए आयोजित डिनर कार्ड में राष्ट्रपति को प्रेसिडेंट आफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट आफ भारत लिखे जाने पर नया विवाद खडा हो गया है। गौरतलब है कि विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने के बाद देश में नाम को लेकर राजनीति छिडी हुई है। कुछ दलों ने इसे भारत का भारत का अपमान बताया, जबकि कुछ इंडिया नाम को अंग्रेजों द्वारा दी गई गाली बताने लगे हैं। अब डिनर कार्ड के राजनीति में घिर जाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत कर चुकी है। यह संविधान के खिलाफ है।

​सोशल मीडिया पर वार—पलटवार
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट में लिखा कि क्या ये वाकई सही खबर है। 9 सितंबर को राष्ट्रपति भवन ने डिनर आयोजित किया है, जिसमें प्रेसिडेंट आफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट आफ भारत लिखा गया है। अब संविधान के आर्टिकल—1 को ऐसे पढा जा सकता है। भारत जो इंडिया था, राज्यों का संघ है। अब राज्यों के संघ को भी खतरा है। इधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने लिखा कि ये खुशी की बात है, प्रेसिडेंट आफ भारत, हमारी सभ्यता साहसपूर्वक अमृतकाल की ओर बढ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button