Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

भाजपा चलाएगी सदस्यता अभियान, कांग्रेस ने कराया युवाओं को ज्वाइन

- बुधनी विधानसभा के चकल्दी मंडल में फिर कमजोर दिखी भाजपा, कांग्रेस ने दिलाई युवाओं को सदस्यता

सीहोर। प्रदेशभर सहित सीहोर जिले में अपना कुलमा बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चलाने की तैयारी में है। इसको लेकर भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला हाल ही में संपन्न हुई, जिसमें सीहोर में 3 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है, लेकिन उससे पहले कांग्रेस भी सक्रियता दिखा रही है। यही कारण है कि कांग्रेस में युवाओं को ज्वाइन कराया जा रहा है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के चकल्दी मंडल में कांग्रेस नेताओं के दौरे के दौरान सीहोर जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती की उपस्थिति में कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने कई युवाओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि इसमें भाजपा के बूथ कार्यकर्ता भी शामिल हैं। इससे जाहिर होता है कि चकल्दी मंडल में भाजपा की पकड़ युवाओं पर कमजोर हो गई है। यहां बता दें कि पहले भी चकल्दी मंडल के तहत आने वाले कई गांवों के आदिवासियों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई थी। इतना ही नहीं चकल्दी मंडल के बूथों पर भाजपा को हार का भी सामना करना पड़ा था।
बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस अपनी-अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। भाजपा जहां सदस्यता अभियान को लेकर तैयारियां कर रही है तो वहीं कांग्रेस भी संगठनात्मक जमावट के साथ ही मैदानी तैयारियों में भी जुट गई है। इसी के तहत कांग्रेस नेताओं ने बुधनी विधानसभा के मंडलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पार्टी की। इस दौरान बैठकें करके भी चर्चा की गईं। जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के तहत चकल्दी मंडल में कांग्रेस के सीहोर जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती पहुंचे थे। इस दौरान युवा नेता एवं 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने कई युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि इसमें भाजपा के बूथ कार्यकर्ता भी शामिल हैं। उन्हें भी कांग्रेस का डुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई गई है।
चकल्दी मंडल में भाजपा की पकड़ रही है कमजोर –
चकल्दी मंडल में भाजपा की पकड़ पहले भी कमजोर साबित हुई है। यहां पर पहले भी कई लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई है, लेकिन अब उपचुनाव से पहले एक बार फिर भाजपा यहां पर निष्क्रिय दिखाई दे रही है। चकल्दी मंडल के तहत आने वाले कई बूथों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak uvařit dokonalé těstoviny: 5 jednoduchých triků od našich kuchařů" "Nejlepší způsoby, jak udržet svůj oheň na grilu dostatečně horký" "10 výhodných tipů pro efektivní zavlažování vašeho zahrady Přepracování nábytku: uznání a přínosy Rychle uvařená korejská cuketa: recept na slanou Čtyři věty, které ničí váš Polévku s taveným sýrem miluji já Odborník na výživu jmenoval 5 svačin, Jak bezpečně vyčistit dřevo od plísní: Odborníci na restaurování odhalují Domácí rybíz ve vlastní šťávě 12 znaků, že váš 5 hlavních důvodů, proč jíst tuto superpotravinu: Nevyhazujte kůži z Jak přežít zradu manžela milované osoby: rady odborníků Legendární německý Nikdy tyto věci neperte v práci: Tuto Výživné a levné maso na vývar: Chcete žít jednodušeji a užít si každodenního života plnými doušky? Navštivte náš web plný užitečných rad a tipů na usnadnění každodenních činností, zajímavé recepty a užitečné články o zahradničení. Najdete zde vše, co potřebujete k tomu, abyste si užívali každou chvíli a měli zdravý a plnohodnotný život. Přijďte a objevte svět lifestylových hacků, kuchařských tipů a zahradnických nápadů s námi!