Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

दलित वोट बैंक साधने बीजेपी का स्पेशल प्लान, 8 महीने पहले ही याद आए संत रविदास महाराज

सीहोर। चुनावी बिसात पर राजनीतिक दल किस कदर समय से आगे की सोच रहे हैं, इसका जीवंत उदाहरण इन दिनों सीहोर में देखने को मिल रहा है। आगामी 20 फरवरी 2027 को आने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्मजयंती महोत्सव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। जयंती में अभी लगभग 8-9 महीने का समय बाकी है, लेकिन भाजपा ने पहली बार इतने समय पहले से ही कार्यक्रम आयोजित करने और संगठन के भीतर जिम्मेदारियां तय करने का स्पेशल प्लान लागू कर दिया है। इसे दलित वोटबैंक को साधने और सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की दिशा में भाजपा की एक बड़ी और अनोखी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
बता दें सीहोर के इतिहास में यह पहली बार देखा जा रहा है जब गुरु रविदास जयंती के महोत्सव की सुगबुगाहट और कार्यक्रम इतने महीने पहले ही शुरू कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में नगर के वार्ड क्रमांक 11 स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा। यहां 650वीं जन्मजयंती वर्ष के पावन अवसर पर भव्य दीप प्रज्वलन, महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी ने समाज को समरसता, समानता, प्रेम और मानवता का जो संदेश दिया है, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करना होगा। वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति और अन्य नेताओं ने भी संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
जिम्मेदारियों का दौर शुरू
राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा इस भव्य आयोजन के जरिए दलित समाज के बीच अपनी पैठ को और गहरा करना चाहती है। यही वजह है कि पार्टी के अंदर अभी से पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, ताकि 2027 के इस मुख्य आयोजन तक हर वार्ड और गांव में माहौल तैयार किया जा सके।
आयोजित कार्यक्रम भाजपा कार्यालय मंत्री आशीष पचौरी, पूर्व महामंत्री रवि नागले, सनी जाटव, नरेंद्र बनवैया, डॉ. गगन नामदेव, अनुराग मिश्रा, शुभम राठौर, निर्देश पाटीदार, नीरज जाटव, हर्ष ताम्रकार, सुनील राय, तुषार सोनी, घनश्याम सेन, राहुल राठौर, सचिन महोविया और टीटू कचनेरिया सहित कई कार्यकर्ता और वार्डवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici consigliano spesso di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano per tutti. Per trovare un approccio più adatto, vale la pena approfondire l'argomento. una bevanda quotidiana aumenta il rischio gastrico molti dimenticano le A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pensieri. In realtà, cura del tono, scelta delle immagini e continuità degli aggiornamenti costruiscono nel tempo una voce riconoscibile e credibile.