Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में लगाया गया रक्तदान शिविर

सीहोर। शहर के संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में बुधवार की दोपहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 34 लोगों ने शिविर में रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान यहां पर मौजूद संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने यहां पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहाकि रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, खासकर बीमारियों और हादसों के दौरान। रक्तदान करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। वहीं श्रद्धा भक्ति सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती निशा सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से कोई कठिनाई नहीं होती है। तीन माह के अंतराल में आप रक्तदान कर सकते है। इससे खून की कर्मी नहीं होती, बल्कि नए खून का शरीर में निर्माण होता है।
इस संबंध में आपरेशन मैनेजर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एचडीएफसी बैंक के तत्वाधान में लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। गत दिनों सीहोर की नगर पालिका में 30 यूनिट, इछावर नगर में 55 यूनिट के अलावा पीजी कालेज में रक्तदान शिविर का आयोजन कर करीब 65 लोगों ने रक्तदान किया था। अब आगामी छह दिसंबर को शहर के गंगाश्रम में भव्य रूप से शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें शाखा के स्टाफ के अलावा अन्य शामिल होंगे। बुधवार को संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में रक्तदान शिविर में शाखा प्रबंधक दिनेश ठाकुर, ब्लड बैंक के अंबर मालवीय, मनोज दीक्षित मामा, अंकित मोहनिया, राहुल महेश्वरी आदि शामिल थे। इसके अलावा रक्तदान करने वालों में अरविन्द जाट, सतीश यादव सहित अन्य शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte nejnovější tipy a triky pro lepší vaření, organizaci domácnosti a pěstování zahradních plodin. Naše stránka nabízí užitečné články s praktickými návody a recepty, které vám usnadní každodenní život. Objevte skryté kuchařské tajemství a získávejte inspiraci pro vaření každý den. Doufáme, že naše rady vám pomohou vytvořit zdravější a chutnější jídlo pro vás a vaši rodinu. Rebus pro ty s výborným zrakem: najděte tři rozdíly Vyhrajte životní triky, recepty a užitečné články o zahradničení na našem webu. Objevte nové způsoby, jak si usnadnit každodenní život a vytvořit chutné jídlo z čerstvých ingrediencí ze zahrady. Přijďte k nám pro inspiraci a tipy, jak vytvořit krásný a plodný záhon. Buďte kreativní a zdravý s našimi nápady a návody.