Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

ट्रॉली के लेनदेन और पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में महिला सहित 8 घायल

सीहोर। भैरुंदा तहसील के अंतर्गत आने वाली लाडक़ौई चौकी के ग्राम सुआपानी में रविवार देर रात पुरानी रंजिश और ट्रॉली के पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इस खूनी संघर्ष में एक महिला और एक युवती समेत कुल 8 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल भैरूंदा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे सुआपानी गांव में दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से टूट पड़े। इस मारपीट में किसी के सिर पर गंभीर चोट आई है तो किसी के हाथ पैर और कमर में फ्रैक्चर हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही लाडक़ौई चौकी प्रभारी राजेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और झगड़े को शांत कराया।
यह है विवाद की मुख्य वजह
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से ट्रैक्टर-ट्रॉली के किराए और उसके लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसने पुरानी रंजिश का रूप ले लिया था। रविवार रात को भी इसी बात पर दोबारा बहस हुई जो हिंसक झड़प में बदल गई।
पैसे देने के बाद भी किया हमला
पहले पक्ष से घायल मानसी मास्कोले और जितेंद्र मास्कोले का आरोप है कि दूसरे पक्ष का श्याम प्रजापति पुरानी रंजिश के कारण आए दिन गाली गलौज करता था। जितेंद्र के मुताबिक उन्होंने कुछ समय पहले एक ट्रॉली किराए पर ली थी, जिसे दो महीने बाद वापस कर दिया गया था और उसका करीब 20 हजार रुपये किराया भी चुका दिया गया था। इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ। रविवार को जब वे समझाने गए तो श्याम और उसके परिवार ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिसमें मानसी और उसके माता पिता को गंभीर चोटें आईं।
ट्रॉली बेच दी थी, नशे में आकर किया झगड़ा
वहीं दूसरी ओर श्याम प्रजापति का कहना है कि उन्होंने अपनी ट्रॉली दो साल के लिए किराए पर दी थी, लेकिन सामने वाले पक्ष ने उसे किसी तीसरे व्यक्ति को बेच दिया था। इसकी शिकायत पुलिस में भी हुई थी, जिसके बाद ट्रॉली तो वापस मिल गई, लेकिन मनमुटाव बना रहा। श्याम का आरोप है कि रविवार रात जितेंद्र मास्कोले शराब के नशे में उनके घर आया और गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। अपने बचाव में आए श्याम के परिवार के भी पांच लोग इस हमले में घायल हुए हैं।
बयानों के आधार पर केस दर्ज
एसडीओपी रोशन कुमार जैन के अनुसार दोनों पक्षों के बीच ट्रॉली के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद था, जो रात में मारपीट में बदल गया। इस घटना में कुल 8 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni giorno il profumo della carne in cucina invita a provare nuovi sapori. Le ricette di MEAT TO meritano un approfondimento. sembra una frittella al formaggio D'inverno, vin per i crauti bastano 20 grammi Tra polpette e burger, nidi filanti all'ananas Seguire i consigli degli amici non porta sempre al risultato sperato: da MEAT TO, però, ricette curate e piatti ben eseguiti trasformano ogni scelta in una certezza.