Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मायानगरी मुंबई भी पहुंचा टीम संडे के ‘सुकून’ का अच्छा काम, ‘पंचायत’ के विनोद और भूषण ने जिला अस्पताल में परोसी रसोई

सीहोर। सीहोर और यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। इस शहर ने हमें बहुत नाम और सम्मान दिया है। यह कहना था ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने वाली मशहूर वेब सीरीज पंचायत के लोकप्रिय अभिनेता अशोक पाठक और दुर्गेश कुमार भूषण जी का। मायानगरी मुंबई से सीहोर पहुंचे इन दोनों जमीन से जुड़े राष्ट्रीय कलाकारों ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय पहुंचकर टीम संडे की सुकून की रसोई में अपने हाथों से मरीजों के परिजनों को भोजन परोसा।
इस दौरान कलाकारों ने कहा कि इस तरह के पुण्य कार्य से मन को वास्तविक सुकून मिलता है। उन्होंने टीम के सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि ईश्वर इस पूरी टीम को और अधिक सामथ्र्य दे ताकि यह सेवा कार्य लगातार चलता रहे।
जीरो वेस्ट थीम जानकर रह गए हैरान
जब कलाकारों को यह पता चला कि यह पूरी भोजन व्यवस्था श्जीरो वेस्ट (शून्य कचरा) की थीम पर चल रही है, जिसके तहत अब तक 80000 से भी अधिक लोग भोजन कर चुके हैं, लेकिन आज तक एक भी डिस्पोजल का उपयोग नहीं किया गया है तो वे हैरान रह गए। दोनों अभिनेताओं ने इस पर्यावरण-अनुकूल और अनुशासित प्रबंधन के लिए टीम संडे की खुलकर तारीफ की।
खुद के खर्च से एक दिन की रसोई चलाने की इच्छा जताई
महोडिय़ा गांव में शूट हुई इस वेब सीरीज के किरदारों ने न सिर्फ मोक्ष वाहन सुविधा और उसके बेहतरीन प्रबंधन की जानकारी ली, बल्कि भावुक होकर यह भी कहा कि एक छोटे से शहर में महज 40 लोगों की टीम द्वारा इतना बड़ा सेवा संकल्प चलाना वाकई काबिलेतारीफ है। कलाकारों ने घोषणा की कि वे अपनी तरफ से भी यहां एक दिन की रसोई का पूरा खर्च उठाना चाहते हैं और सिर्फ पैसा ही नहीं, बल्कि खुद दोबारा आकर अपने हाथों से भोजन भी परोसेंगे।
दुनिया भर में छाए हैं ‘पंचायत’ के किरदार
गौरतलब है कि शहर के पास महोडिय़ा गांव में शूट हुई पंचायत वेब सीरीज ने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। ग्रामीण जीवन शैली का असली चित्रण करने वाली इस सीरीज के सभी किरदार चाहे वे सचिव जी हों, प्रधान जी, प्रहलाद चाए रिंकी, अभिषेक हों या फिर विनोद और भूषण जी, आज हर भारतवासी के चहेते बन चुके हैं। कलाकारों ने सीहोर की जनता को एक और खुशखबरी देते हुए बताया कि जल्द ही दर्शकों को पंचायत वेब सीरीज का पांचवा सीजन देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button