Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

बूथ भाजपा की प्राथमिक इकाई है, चुनाव में असली लड़ाई बूथ पर ही लड़ी जाती है : अजय जामवाल

- सीहोर जिला भाजपा की तीन सत्रों में संपन्न हुई बैठक में श्री जामवाल ने बूथ मजबूत करने का पदाधिकारियो को दिया मूलमंत्र

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा जनसंघ से प्रारंभ हुई थी, तब नारा था ‘जनसंघ की क्या पहचान-टूटी जीप 20 जवान’। आज भाजपा कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम के कारण पार्टी देश की ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी बन गई है। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या 18 करोड़ है जो सौभाग्य की बात है। कांग्रेस के पास न ही ये सौभाग्य है और न ही इतने कार्यकर्ता। भाजपा आज इन 70 सालों में राष्टÑीय स्तर से लेकर बूथ एवं मंडल स्तर तक मजबूत हुई है। भाजपा की रीढ़ ही उसका कार्यकर्ता है और इसमें बूथ हमारी प्राथमिक ईकाई है। चुनाव में असली लड़ाई भी बूथ पर ही लड़ी जाती है। ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कही। वे सीहोर जिले के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की तीन बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले सीहोर के क्रिसेंट में बैठक की विधिवत शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
तीन सत्रों में चली बैठक-
सीहोर जिले के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक तीन सत्रों में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि आज मंडल और बूथ स्तर पर जितने कार्यकर्ताओं की शक्ति चाहिए वह कम है। हमें इस शक्ति को बढ़ाने के लिए ही कार्य करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी मंडलों को अपने-अपने मंडलों के शक्ति केंद्रों के बूथों की, उसके बाद बूथ स्तर की बैठक कर उसमें संगठन द्वारा मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर दिए गए 24 करणीय कार्यों को धरातल पर उतारना होगा। श्री जामवाल ने कहा कि बूथ हमारी प्राथमिक इकाई है, अगर हमारा बूथ मजबूत नहीं है तो समझो नींव कमजोर है। जिस विधानसभा के मंडलों एवं बूथों पर यह कार्य अगर मंडल ने बूथ स्तर तक कर लिए तो मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि वह बूथ भविष्य में होने वाले किसी भी चुनाव में हार नहीं सकते। इसके लिए मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के प्रभारियों को पूर्णकालिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाना होगी। मध्यप्रदेश में स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे, प्यारेलाल खंडेलवाल, कैलाश नारायण सारंग जैसे अनेकों वरिष्ठ नेताओं ने जिन कार्यकर्ताओं को गढ़ा है निश्चित रूप से उसे भुलाया नहीं जा सकता।
सतत संपर्क एवं संवाद का सिलसिला जारी रहे-
श्री जामवाल ने कहा कि बूथ स्तर पर हितग्राहियों से सतत संपर्क और संवाद का सिलसिला विकसित किया जाए। आज हर घर तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। इसमें पहली योजना है मुफ्त अनाज वितरण की योजना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इस योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। इसी तरह कई अन्य योजनाएं भी हैं, जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार वोट प्रतिशत 51 प्रतिशत को लेकर बूथ स्तर तक कार्य कर रहा है। बैठक में सर्व प्रथम परिचय की प्रक्रिया पूर्ण की गई। बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखन यादव ने किया एवं अंत में आभार जिला प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pagine, ma la sua struttura merita un esame più approfondito. quel piccolo sintomo ignorato in Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva anche senza Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del melone, persino le bordure fiorite In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni prima della morte scegliere il dolce Quasi tutti confondono i nuovi criteri dopo il caffè otto bicchieri bastano davvero quattro pesci E se fosse il momento di raccontare anche il tuo punto di vista? Un blog personale può diventare uno spazio semplice e sincero, da aggiornare con calma, quando ne hai voglia.