Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

बढिय़ाखेड़ी में 88 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, वर्षों पुरानी बदहाली से मिलेगी मुक्ति

सीहोर। बढिय़ाखेड़ी क्षेत्र के रहवासियों की वर्षों पुरानी मांग और आवागमन की बड़ी समस्या का आखिरकार स्थायी समाधान होने जा रहा है। क्षेत्र में आज 88 लाख रुपये की भारी भरकम लागत से बनने वाली नई सीसी रोड के निर्माण कार्य का विधि विधान से मशीन पूजन कर शुभारंभ किया गया। यह सडक़ बढिय़ाखेड़ी के पाटी मोहल्ला से लेकर खेड़ा मंदिर तक बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को कीचड़ और गड्ढों से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।
सीवरेज कार्य के कारण रुकी थी सडक़
भूमि पूजन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सुरेश राय ने कहा कि यह सडक़ लंबे समय से सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य के चलते रुकी हुई थी। हमारा संकल्प था कि सीवरेज का काम पूरी तरह दुरुस्त होने के बाद ही पक्की सडक़ बनाई जाए ताकि इसे दोबारा न खोदना पड़े। अब सीवरेज कार्य पूर्ण हो चुका है और सडक़ का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
जलभराव से मिलेगी मुक्ति
समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि इस मुख्य मार्ग की खराब स्थिति के कारण केवल स्थानीय रहवासी ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोग भी बेहद परेशान थे। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि सडक़ जर्जर होने के कारण क्षेत्र के स्कूलों में आने-जाने वाले बच्चों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की वजह से यहां पैदल चलना भी दूभर हो जाता था। अब इस सीसी रोड के बन जाने से स्कूली बच्चों और आम जनता का सफर बेहद सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन शास्त्री, पार्षद प्रतिनिधि राहुल राय, मुकेश मेवाड़ा, भजन परमार, कमलेश राठौर, नरेंद्र राजपूत सहित बढिय़ाखेड़ी क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Molti blog personali nascono senza un piano editoriale, eppure conquistano lettori grazie a una voce autentica. Vale la pena approfondire come costruire una presenza online duratura. Il dettaglio decisivo per il pisolino Molti lettori non cercano la perfezione: tornano sui blog per trovare una voce autentica. Un sito personale cresce così, tra storie brevi e pensieri davvero propri.