Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सलकनपुर पहाड़ी पर विवाद रोकने लगाए सीसीटीवी कैमरे

सीहोर। सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ विजयासन देवीधाम सलकनपुर में अब श्रद्धालुओं को प्रसाद माफिया और पार्किंग में होने वाली गुंडागर्दी से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। पहाड़ी पर आए दिन होने वाले विवादों और श्रद्धालुओं के साथ होने वाली बदसलूकी को रोकने के लिए अब तीसरी आंख का सहारा लिया गया है।
बता दें विजयासन धाम की पहाड़ी पर स्थित दुकान नंबर चार के संचालक अरविंद मालवीय ने अपनी दुकान पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। खास बात यह है कि इन कैमरों का फोकस पूरी पार्किंग की ओर रखा गया है। अब पार्किंग में गाड़ी खड़ी करते ही भक्तों को घेरने वाले और जबरन अपनी दुकान से प्रसाद खरीदने का दबाव बनाने वाले दुकानदार कैमरे की कैद में होंगे। यदि कोई भी रसूखदार दुकानदार या उसके गुर्गे भक्तों से अभद्रता करेंगे तो उनके फुटेज सीधे पुलिस और प्रशासन को साक्ष्य के तौर पर दिए जाएंगे।
आस्था के केंद्र पर प्रसाद सिंडिकेट का कब्जा
देवीधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि पार्किंग क्षेत्र में करीब 15-20 प्रभावशाली दुकानदारों ने अपना एक सिंडिकेट बना लिया है। जैसे ही कोई वाहन पार्किंग में रुकता है, दुकानदार उसे चारों तरफ से घेर लेते हैं। अपनी ही दुकान से प्रसाद और नारियल लेने के लिए भक्तों पर अनैतिक दबाव बनाया जाता है। अगर कोई श्रद्धालु किसी और दुकान पर जाना चाहे तो उसे गाड़ी हटाने की धमकी दी जाती है।
मारपीट के बाद जागा आक्रोश
बीते मंगलवार को सुबह 9 बजे के करीब इसी वर्चस्व की लड़ाई ने हाथापाई का रूप ले लिया था। दो दुकानदारों के बीच मामूली बात पर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मंदिर की छवि को काफी ठेस पहुंची है। रेहटी पुलिस ने इस मामले में एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button