Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर पहुंचे सीईओ अनुपम राजन, किया मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

मतदान दलों को दिया प्रशिक्षण, 3 दिसंबर को होगी मतगणना

सीहोर। 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना कोे लेकर लगातार तैयारियां की जा रही हैं। सीहोर जिले में भी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना कराई जाएगी। इन्हीं तैयारियोें का जायजा लेने के लिए सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने मतगणना टेबिलें, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में रूके हुए निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की तथा सीसीटीवी के माध्यम से कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन मतगणना व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहे-
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने निर्देश दिए कि विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू होगी। सुबह 8.30 बजे से ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होंने मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति हो और किसी भी वजह से मतगणना कार्य प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू तरीके से उपलब्ध रहें। श्री राजन ने मतगणना स्थल के निरीक्षण के पश्चात कलेक्ट्रेट में कोषालय के स्ट्रांग रूम का अवलोकन कर डाक मतपत्र की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्री राजन ने ईवीएम के लिए बनाए गए वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया तथा निर्वाचन के पश्चात ईवीएम के रखने के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसपी मयंक अवस्थी, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह तथा एएसपी गीतेश गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मतगणना दलों को दिया गया प्रशिक्षण-
विधानसभा निर्वाचन के तहत जिले की चारों विधानसभा में हुए मतदान की मतगणना 3 दिसम्बर 2023 को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। मतगणना की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतगणना दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर पंकज जैन तथा सीएल पेठारी द्वारा मतगणना दलों को ईवीएम मशीन से मतों की गणना का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें वन नंबर का मिलान, जांच करना, जांच के उपरांत उनके ऐड्रेस टैग सीलिंग चेक कर नंबर नोट करना, अभ्यर्थियों को दिखाना और अभ्यर्थियों के एजेंटों से हस्ताक्षर लेना आदि की विस्तार से जानकारी दी गई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des amis ne fonctionnent pas toujours en cuisine, surtout pour recréer un plat de restaurant. Quelques astuces méritent donc d'être étudiées plus en détail. fumée de cuisson quelle huile choisir l'astuce discrète pour une pâte friable aubergines coréennes aux légumes croquants moisissures, stockage et âge du pu-erh se fier aux copains pour les reconnaître On sale presque tous trop tôt, puis on s'étonne d'une pâte sèche. Laissez-la reposer quelques minutes et préparez la garniture pendant ce temps : le résultat sera bien plus moelleux.