
रेहटी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय चौहान के साथ सलकनपुर देवी धाम पहुंचकर माता विजयासन देवी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश-प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की। मुख्यमंत्री नवरात्रि में हमेशा से सलकनपुर धाम स्थित मां विजयासन के दरबार में आते रहे हैं। इसी कड़ी में वे इस बार भी नवरात्रि के अवसर पर यहां पहुंचे। इससे पहले सलकनपुर स्थित हेलीपेड पर उनका हेलीकाप्टर उतरा। यहां पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। इसके बाद से सपिरवार मां विजयासन धाम के दर्शन के लिए निकल गए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरु प्रसाद शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, मंदिर समिति के सदस्य रिखीराम यादव, अरविंद दुबे, रामगोपाल टेलर, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।




