Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मुख्यमंत्री करेेंगे मां बिजासन देवी के दर्शन, पहुंचेंगे सलकनपुर

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को सलकनपुर पहुंचकर मां बिजासन के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। मुख्यमंत्री सुबह साढ़े 10 बजे भोपाल से रवाना होकर हेलीकाप्टर से सलकनपुर हेलीपेड पर पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा मां बिजासन के दरबार में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नवरात्रि में हर साल मां बिजासन के दरबार में पहुंचकर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। इस बार भी वे नवरात्रि के अवसर पर सलकनपुर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री बुधनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी भी हैं, इसलिए इस बार वे अपनी पांचवी जीत की अर्जी भी लगाएंगे। मुख्यमंत्री के सलकनपुर दौरे को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां कर ली हैं। मुख्यमंत्री केे स्वागत के लिए भाजपा नेता, कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button